गाजियाबाद: इंदिरापुरम में देर रात मचा हड़कंप, गौड़ चौराहे के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ चौराहे पर एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में बुधवार देर रात आग लग गई। दमकल विभाग की ...और पढ़ें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ चौराहे पर एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में बुधवार देर रात आग लग गई। जागरण
HighLights
गौड़ चौराहे पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में लगी आग।
दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी, कोई जनहानि नहीं।
सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के मकान खाली कराए गए।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम अभयखंड-2 स्थित गौड़ चौराहे पर बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
बताया जा रहा है कि आग कांम्प्लेक्स के ऊपरी मंजिल पर लगी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं है। दमकल की टीमें आग बुझाने का काम कर रही हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच बाद में कि जाएगी।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गईं थी। लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया है। आसपास के कुछ मकान भी सुरक्षा कि दृष्टि से खाली कराये गए।
