विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 दिन बीत गए...फिर भी महिला के शव की गुत्थी नहीं सुलझी, अब तक कइयों से हो चुकी है पूछताछ

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:22 AM (IST)

लोनी के टीला शहबाजपुर शमशान घाट में चिता पर मिली करीब 30 वर्षीय महिला के शव की गुत्थी 10 दिन बाद भी नहीं सुलझ पाई है।

लोनी शमशान में मिली महिला की पहचान 10 दिन बाद भी नहीं पुलिस के हाथ खाली (एआई जेनरेटेड इमेज )

लोनी शमशान में मिली महिला की पहचान 10 दिन बाद भी नहीं पुलिस के हाथ खाली (एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. लोनी शमशान घाट में चिता पर मिला अज्ञात महिला का शव।

  2. दस दिन बाद भी पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई।

  3. छह पुलिस टीमें जांच में जुटीं, हत्यारे अभी भी फरार।

हरिशंकर शर्मा, लोनी। लोनी बॉर्डर थाना बंथला नहर रोड स्थित टीला शहबाजपुर शमशान घाट में चिता पर मिले करीब 30 वर्षीय महिला के शव की गुत्थी 10 दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है।

पुलिस अभी तक मृतका की पहचान नहीं कर पाई है। हत्या की वजह और शव को शमशान घाट तक लाने वालों का भी कोई सुराग नहीं मिला है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले के पर्दाफाश के लिए पुलिस की छह टीमें जांच में जुटी हैं, लेकिन 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और कई लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना चार नवंबर की शाम की है।

शमशान घाट में कुछ लोग महिला के शव को चिता पर रखकर जलाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पास में काम कर रहे क्रेन चालक को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही संबंधित लोग चिता में आग लगाकर फरार हो गए।

कई युवकों से हुई पूछताछ

हालांकि, लकड़ियां गीली होने के कारण आग नहीं पकड़ सकी और शव जलने से बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के गले और कान के पास खून के निशान मिले थे। महिला शादीशुदा प्रतीत हो रही थी, लेकिन उसके पास पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला।

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शुरुआत में चार टीमें लगाई गई थीं, अब छह टीमें जांच कर रही हैं। लकड़ी की टाल के संचालकों और कई युवकों से पूछताछ की गई है।

आसपास के थानों में फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया था उसके आधार पर भी जांच जारी है। फुटेज वाहन का पीछा कर टीम दिल्ली पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के पुन्हाना में दहेज प्रताड़ना का मामला, पति समेत 11 पर केस दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।