विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी में शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में लगी भीषण आग, 35 लाख का सामान हुआ खाक

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:04 AM (IST)

लोनी के राहुल गार्डन में एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे करीब 35 लाख रुपये का सामान जलकर ...और पढ़ें

लोनी में शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में लगी भीषण आग,  35 लाख का सामान हुआ खाक (एआई जेनरेटेड इमेज )

लोनी में शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में लगी भीषण आग, 35 लाख का सामान हुआ खाक (एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. लोनी के राहुल गार्डन में दुकान में भीषण आग लगी।

  2. आग से दुकान का 35 लाख रुपये का सामान जला।

  3. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्राथमिक कारण बताया।

हरि शंकर शर्मा, लोनी। लोनी के राहुल गॉर्डन बंद फाटक पर बुधवार तड़के एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दुकान के ऊपर रह रहे किरायेदारों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। आग से दुकान में रखा करीब 35 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

आग की लपटें देख मची अफरातफरी..

भोपुरा दिल्ली- 99 निवासी मोहन सिंह डागर की राहुल गार्डन में मां वैष्णो मिल्क एजेंसी एंड बेकरी के नाम से दुकान है। बुधवार अल सुबह दुकान में अचानक आग लग गई।

आग की लपटें देख अफरा तफरी मच गई। किरायेदारों ने घटना की सूचना दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। उस समय दुकान से तेज लपटें और धुआं निकल रहा था।

आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

दमकलकर्मियों ने आग की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पानी की बौछार शुरू की। करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझने के बाद दुकान के अंदर काफी सामान जला हुआ मिला।

दुकान संचालक ने बताया कि आग से करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग उप निरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से आग आसपास की अन्य दुकानों और भवनों तक फैलने से रोक ली गई।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! विकास प्राधिकरण ने तैयार किया नई कालोनी का खाका, शासन स्तर से मिलेगा 50 प्रतिशत हिस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।