विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी में SDM कार्यालय में राजनीतिक दलों की अहम बैठक, मतदाता सूची को दुरूस्त करने पर हुई चर्चा 

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:03 PM (IST)

लोनी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक ...और पढ़ें

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील ( फोटो स्रोत: जागरण )

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील ( फोटो स्रोत: जागरण )

HighLights

  1. लोनी में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 पर राजनीतिक दलों की बैठक।

  2. त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने हेतु दलों से सहयोग की अपील।

  3. पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर।

हरिशंकर शर्मा, लोनी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 को लेकर मंगलवार को तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बैठक में मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की गई।

बैठक में बताई गई पूरी प्रक्रिया..

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक सिंघनवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फॉर्म-छह, सात और आठ की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने और संशोधन कराने के लिए दावा और आपत्ति प्रस्तुत करने की प्रक्रिया समझाई।

प्रतिनिधियों को एनवीएसपी एप के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। एसडीएम ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि 17 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाएं।

लोगों को करें जागरूक..

इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने स्तर से लोगों को जागरूक करें, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

बता दें कि बैठक में इंद्रपाल कसाना, अजित कुमार, मेहरपाल, हस्मुदीन इदरीशी, शाहिद खान, धर्मपाल प्रधान, अनुभव चौहान, कुंदन कुमार और धर्मवीर सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बिहार मछली उत्पादन में बना आत्मनिर्भर, अब निर्यात में नंबर वन बनाने के लिए चल रहा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।