लोनी में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला, सात पर रिपोर्ट दर्ज
लोनी में घर में घुसकर पेट्रोल डालकर जान से मारने और लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का मामला सामने ...और पढ़ें
-1794163092384_m.webp)
लोनी में सनसनीखेज वारदात ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
लोनी में घर में घुसकर पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला।
विरोध करने पर लाठी-डंडों से किया गया घायल।
पुलिस आयुक्त के आदेश पर सात पर मुकदमा दर्ज।
लोनी, हरिशंकर शर्मा। घर में घुसकर पेट्रोल डालकर जान से मारने का प्रयास करने करने का मामला सामने आया है। वहीं, विरोध करने पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर घायल करने के आरोप में पुलिस आयुक्त के आदेश पर लोनी थाने में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर कॉलोनी निवासी नईम ने पुलिस आयुक्त को शिकायत करते हुए बताया कि दो सितंबर की रात करीब नौ बजे पड़ोसी इरशाद, शमशाद, चांद, शरीफ, तालिब, इनकी मां सरवरी घर में घुस आए।
बीच-बचाव का किया गया प्रयास
आते ही सभी ने अपने साथ लाए पेट्रोल को उनके ऊपर डाल दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, जहां उन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास किया।
बावजूद इसके आरोपितों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उनके पिता मुद्दी व बड़े भाई मुजम्मिल बुरी तरह से घायल हो गए।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सभी को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने छुट्टी कर दी। घटना के बाद पीड़ित लोनी थाना शिकायत करने पहुंचा।
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर लोनी थाना पुलिस ने इरशाद, शमशाद, चांद, शरीफ, तालिब और सरवरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- साहिबाबाद में बिल्डर से दो करोड़ की रंगदारी, चार पर केस दर्ज