विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबाबाद में बिल्डर से दो करोड़ की रंगदारी, चार पर केस दर्ज

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:57 PM (IST)

साहिबाबाद में एक बिल्डर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला ...और पढ़ें

दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, चार पर रिपोर्ट दर्ज ( एआई जेनरेटेड इमेज )

दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, चार पर रिपोर्ट दर्ज ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. बिल्डर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

  2. चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

  3. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आसाम कामनुप सतगांव उद्यान विहार निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि वह बिल्डर हैं। उन्होंने 28 सितंबर 2022 को प्रेरणा अरोड़ा, उनके बेटे सौरभ अरोड़ा, डिपंल अरोड़ा और प्रवीण अग्रवाल से एक एग्रीमेंट किया था।

एग्रीमेंट में दिए गए थे विशेष अधिकार 

इसके बाद उन्होंने प्रोपर्टी का कब्जा दिया था। एग्रीमेंट में उन्हें विशेष अधिकार दिए गए थे। बिल्डिंग निर्माण के बाद डेवलपर के हिस्से में ग्राउंड और प्रथम तल शामिल थे। बिल्डिंग निर्माण का खर्च डवलपर को देना था। साथ ही दो करोड़ रुपये अतिरिक्त प्रेरणा अरोड़ा को देना था।

अंजाम भुगतने की दी गई थी धमकी

उन्होंने दो करोड़ का भुगतान कर दिया। बिल्डिंग तैयार होने के बाद उन्होंने ग्राउंड फ्लोर बेचने से इनकार कर दिया। आरोपितों ने दो करोड़ रुपये और मांगे। विरोध करने पर उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी।

उन्होंने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली की रात पानीपत की हवा हुई बेहद जहरीली, AQI 1100 के पार; लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।