विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली की रात पानीपत की हवा हुई बेहद जहरीली, AQI 1100 के पार; लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत 

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:50 PM (IST)

पानीपत में दीपावली की रात आतिशबाजी के कारण वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जहां AQI 1131 दर्ज किया ...और पढ़ें

दीपावली की रात पानीपत की हवा हुई बेहद जहरीली। फोटो जागरण

दीपावली की रात पानीपत की हवा हुई बेहद जहरीली। फोटो जागरण

HighLights

  1. दीपावली की रात पानीपत का AQI 1131 दर्ज।

  2. शहर दुनिया के 16वें सबसे प्रदूषित शहरों में।

  3. लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत, स्वास्थ्य जोखिम।

डिजिटल डेस्क, पानीपत। देशभर में दीपावली की धूम है। लोग जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। पटाखे छोड़ने की वजह से हवा भी बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। औद्योगिक नगरी पानीपत में दीवाली की रात वायु प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शहर की हवा बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, पानीपत का लाइव एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1131 दर्ज किया गया है, जो 'खतरनाक' (Hazardous) श्रेणी में आता है। हवा में प्रदूषण के इस गंभीर स्तर के कारण पानीपत दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 16वें स्थान पर पहुंच गया है।

सामान्य से कई गुना हवा खराब

बता दें कि एक्यूआई 300 से अधिक होने पर हवा खतरनाक स्तर में चली जाती है, लेकिन पानीपत का एक्यूआई 1131 दर्ज किया गया है। हवा की गुणवत्ता का यह स्तर सामान्य से कई गुना अधिक खराब है।

PM2.5 का स्तर 642 µg/m³ और PM10 का स्तर 774 µg/m³ तक दर्ज किया गया है। शहर के लोगों को सांस लेना दूभर हो गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार की जहरीली हवा में सांस लेना सामान्य लोगों के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने और बाहर जाने पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।