विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के लोनी में PDA सम्मान समारोह पर रोक, बिना अनुमति टेंट लगाने पर 10.86 लाख रुपये का जुर्माना

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:17 PM (GMT+05:30)

लोनी नगर पालिका परिषद ने सरकारी भूमि पर बिना अनुमति टेंट लगाने के कारण पीडीए सम्मान समारोह और साइकिल वितरण ...और पढ़ें

सरकारी जमीन पर आयोजन करने के बाद निकाय ने आयोजक पर 10,86,930 रुपये जुर्माना तय किया है। एआई इमेज

सरकारी जमीन पर आयोजन करने के बाद निकाय ने आयोजक पर 10,86,930 रुपये जुर्माना तय किया है। एआई इमेज

HighLights

  1. लोनी में पीडीए सम्मान समारोह और साइकिल वितरण रोका गया।

  2. सरकारी भूमि पर बिना अनुमति टेंट लगाने पर जुर्माना लगा।

  3. आयोजक पर 10.86 लाख रुपये का भारी दंड लगाया।

जागरण संवाददाता, लोनी (गाजियाबाद)। लोनी नगर पालिका परिषद ने पालिका की भूमि पर होने वाले पीडीए सम्मान समारोह और साइकिल वितरण कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। अधिशासी अधिकारी ने सरकारी भूमि पर बिना अनुमति टेंट और मंच लगाने पर 10,86,930 रुपये का जुर्माना लगाते हुए लोनी उपजिलाधिकारी और एसीपी अंकुर विहार को पत्र लिखा है।

अंकुर विहार थाना क्षेत्र के गढ़ी कटैया गाव मे रहने वाले अनुज चौधरी द्वारा गाव स्थित सरकारी भूमि पर रविवार सुबह करीब दस बजे पीडीए सम्मान समारोह और साइकिल वितरण कार्यक्रम कराया जाना था। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक ने वार्ड 12 के सभासद सुमित प्रधान के लेटर पैड पर अनुमति के लिए लोनी नगर पालिका परिषद कार्यालय मे पत्र भेजा था।

आरोप है कि अनुमति मिलने से पहले ही सरकारी भूमि पर टेंट और मंच लगवाना शुरू कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि अनुमति से पहले तैयारी शुरू करना अवैध है, जिसके चलते निकाय ने आयोजक पर 10,86,930 रुपये जुर्माना तय किया है।

साथ ही, जुर्माना जमा कराने और कार्यक्रम रोकना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मामले मे लोनी उपजिलाधिकारी, एसीपी अंकुर विहार और स्थानीय चौकी प्रभारी को तत्काल तैयारियां रोकने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में पैलेट गन और महिलाओं से दुर्व्यवहार पर होगी जांच, समिति ने जनता से मांगे सबूत

यह भी पढ़ें- सूरत के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, मजे के लिए पत्थर फेंकने वाले तीन गिरफ्तार