सूरत के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, मजे के लिए पत्थर फेंकने वाले तीन गिरफ्तार
सूरत के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के आरोप में तीन बिहारी मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

सूरत के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले तीन गिरफ्तार(फोटो: सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के सूरत के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंककर खिड़कियों के शीशे तोड़ने के आरोप में पुलिस ने बिहार के रहने वाले तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह काम केवल मजे के लिए किया था।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे उत्राण और सूरत रेलवे स्टेशन के बीच हुई। उदयपुर सिटी से सूरत आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26904 के कोच C-6 पर पूर्वी दिशा से अचानक पत्थर फेंके गए।
खिड़कियों के शीशे टूटे
इस पथराव में कोच C-6 की दो खिड़कियों के तीन शीशे सीट नंबर 40, 41, 42 और 60, 61, 62 के पास और पैंट्री कार का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या रेलवे स्टाफ को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसके आधार पर शुक्रवार शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में गोलू कुमार चौधरी (22 वर्ष), संदेश कुमार (18 वर्ष) मंतोष मुखिया (18 वर्ष) शामिल है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और पिछले दो वर्षों से रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 (जानबूझकर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में एक करोड़ से बदलेगी जीजीआईसी की सूरत, स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी छात्राएं
