लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा और उनके पति मनोज धामा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी ...और पढ़ें

लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा को मिली जान से मारने की धमकी। फोटो: आर्काइव
HighLights
लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा को जान से मारने की धमकी
सोशल मीडिया पर युवक-युवती ने दी अभद्र शब्दों में धमकी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का
जागरण संवाददाता, लोनी। नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा और उनके पति को इंटरनेट मीडिया पर एक युवक और युवती ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत पर बार्डर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बेहटा हाजीपुर गांव में रहने वालीं रंजीता धामा लोनी नगर पालिका की अध्यक्ष हैं।
उन्होंने बताया कि आठ मार्च की शाम इंटरनेट मीडिया पर सन्नी कुमार मित्रा ने फेसबुक पेज पर लाइव आकर महिला मोनू रानी शर्मा के साथ उनके लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।
दोनों ने उनके पति मनोज धामा को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर हत्या, हत्या का प्रयास जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें- लोनी में अतिक्रमण ने निगली हरियाली, प्रदूषण से घुट रही 17 लाख लोगों की सांसें
