लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फिर मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को एक बार फिर फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें उनके घर पर धमाका करने की चेतावनी भी दी गई है।
-1794255448915_m.webp)
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फिर मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फोन पर जान से मारने की धमकी।
धमकी देने वाले ने घर पर धमाका करने की चेतावनी दी।
पुलिस जांच में धमकी भरा कॉल इंटरनेट से आया।
जागरण संवाददाता, लोनी। भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को एक बार फिर फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है।
धमकी देने वाले व्यक्ति ने विधायक के घर पर धमाका करने की चेतावनी भी दी है। विधायक ने धमकी भरे काल का वीडियो जारी किया है।
विधायक के घर पर भी किया जाएगा धमाका
वीडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति कह रहा है कि जिस तरह गाजियाबाद में पुलिस चौकी पर धमाका किया गया है। उसी तरह विधायक के घर पर भी धमाका किया जाएगा।
धमकी मिलने के बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि जिस फोन नंबर से विधायक को धमकी दी गई है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
शुरुआती जांच में फोन नंबर भारत का नहीं पाया गया है। इंटरनेट काल के माध्यम से धमकी दी गई है। नंबर की पूरी डिटेल मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सिधरावली में कार में मिला युवक का गोलियों से छलनी शव आपराधिक रिकॉर्ड वाले दीपक की हत्या