विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंद्रप्रस्थ योजना के निवासियों को राहत: 37 करोड़ की लागत से होगा जर्जर सड़कों और जलभराव का समाधान

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:31 AM (IST)

लोनी की इंद्रप्रस्थ योजना में 37 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक ...और पढ़ें

लोनी को मिलेगी जर्जर सड़कों से मुक्ति (AI-Generated image)

लोनी को मिलेगी जर्जर सड़कों से मुक्ति (AI-Generated image)

जागरण संवाददाता, लोनी। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ योजना में करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार दोपहर कार्य का शुभारंभ किया। इंद्रप्रस्थ योजना में रहने वाले लोग पिछले काफी समय से जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से परेशान थे।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम लगातार कर रही है। लोनी में सड़क, नाली, पानी, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। लोनी विकास के मॉडल के रूप में उभर रहा है।

37 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा सुधार

GDA के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि टीला मोड़ मेन रोड पर सीवर कार्य समेत 37 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाले, नालियों और सीवर के कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर जीडीए से सहायक अभियंता सुभाष चंद गौतम, अवर अभियंता बलवंत सिंह, प्रशांत मिश्रा, सुपरवाइजर तेज सिंह मावी समेत अन्य मौजूद रहे।

इन विकास कार्यों के पूरा होने से इंद्रप्रस्थ योजना और आसपास के कॉलोनियों की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

'विकासकार्यों में नहीं होगी लापरवाही'

जर्जर रास्तों और जलभराव की वजह से न केवल वाहनों को नुकसान पहुंचता था, बल्कि बारिश के मौसम में बच्चों का स्कूल जाना और बुजुर्गों का घर से निकलना भी दूभर हो जाता था। नई सड़कों और सुदृढ़ सीवर व्यवस्था से अब उन्हें रोजमर्रा की दिक्कतों और जलभराव से पनपने वाली बीमारियों से स्थायी मुक्ति मिल जाएगी।

उद्घाटन के दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में मानक और उच्च गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रोजेक्ट को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी में सीवरयुक्त पानी से हाहाकार, बीमारियों का खतरा बढ़ा

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी के घरों में आ रहा गंदा पानी, टैंकरों पर निर्भर हुए लोग; बीमारी फैलने का अंदेशा