विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी के घरों में आ रहा गंदा पानी, टैंकरों पर निर्भर हुए लोग; बीमारी फैलने का अंदेशा

Published: Sun, 11 Oct 2026 04:22 PM (IST)

गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी में पिछले दस दिनों से घरों में सीवरयुक्त पानी आ रहा है, जिससे लोग पीने के पानी के लिए टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. कृष्णा कॉलोनी में दस दिन से सीवरयुक्त पानी की समस्या।

  2. दूषित पानी से बीमारी फैलने का अंदेशा, लोग परेशान।

  3. निगम से समाधान की मांग, पार्षद ने जांच का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। कृष्णा कालोनी की गली नंबर पांच में घरों में सीवरयुक्त पानी आने से लोग परेशान हैं। पिछले दस दिन से लगातार आ रही समस्या के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि घरों में आ रहे पानी से दुर्गंध आती है और यह पीने लायक नहीं है। दूषित पानी के इस्तेमाल से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने नगर निगम से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

टैंकर के पानी पर निर्भर लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, घरों में आ रहे पानी में दुर्गंध होने के कारण इसका इस्तेमाल पीने और खाना बनाने के लिए नहीं किया जा सकता।

ऐसे में लोगों को अपनी जेब से पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगोंं का आरोप है कि नगर निगम ने पेयजल लाइन अधूरी बिछाई है।

पेयजल लाइन की कराई जाएगी जांच

वार्ड पार्षद विजय परमार ने कहा कि कृष्णा कालोनी की गली नंबर पांच में पेयजल की अलग लाइन बिछाई जा चुकी है। इसके बावजूद घरों में सीवरयुक्त पानी आने का कारण स्पष्ट नहीं है। नगर निगम की टीम बुलाकर जांच करवाई जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा।

पिछले पांच दिन से घरों में दूषित पानी आ रहा है। पानी से इतनी दुर्गंध आती है कि इसे इस्तेमाल करना संभव नहीं है। निगम अधिकारियों को समस्या का समाधान करना चाहिए।

-प्रशांत कुमार

पीने के पानी के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। दूषित पानी के कारण परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

-शीला देवी

पेयजल आपूर्ति में सीवर का पानी मिलना गंभीर समस्या है। निगम को इसकी जांच कराकर जल्द स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

-सचिन कुमार


दस दिन से परेशानी झेल रहे लोगों को राहत नहीं मिली है। दूषित पानी की आपूर्ति बंद कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
-हेमा

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्गों को कुचला, कार छोड़कर युवक-युवती फरार