लोनी अस्पताल फायरिंग तोड़फोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
लोनी पुलिस ने एक निजी अस्पताल में फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह ...और पढ़ें

लोनी अस्पताल फायरिंग तोड़फोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
लोनी अस्पताल में फायरिंग, तोड़फोड़ के चार आरोपी गिरफ्तार।
जेल में बंद हाजी सलमान के परिवार पर हुआ था हमला।
पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया गया अंजाम।
हरि शंकर शर्मा, लोनी। लोनी थाना पुलिस ने जेल में बंद इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर हाजी सलमान के परिवार पर निजी अस्पताल में फायरिंग और तोड़फोड़ करने के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने एक आरोपित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपितों ने शहनवाज और अफजल से पुरानी रंजिश के चलते हमला करने की बात कबूल की है।
बुजुर्ग महिला कर्मचारी के साथ भी मारपीट..
राशिद अली गेट की गौरी पट्टी निवासी बुंदू खां के छोटे बेटे शहनवाज की पत्नी परवीन शिवेन अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे बुंदू की पत्नी संजीदा, बेटी और नाती अफजल अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान गौरव अंबावता अपने आठ से दस साथियों के साथ पहुंचा।
हमलावरों ने अस्पताल के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की और अफजल पर गोली चला दी। अफजल अस्पताल के अंदर भागा तो हमलावर वहां भी घुस गए और फायरिंग की। अफजल ने शौचालय में छिपकर जान बचाई। आरोपितों ने संजीदा और अस्पताल की बुजुर्ग महिला कर्मचारी के साथ भी मारपीट की थी।
मामले में कई आरोपी गिरफ्तार
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बुंदू की शिकायत पर एक नामजद समेत दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जितेंद्र खारी उर्फ जीतू, गौरव अंबावता, गौरव उर्फ राघव और विपिन शर्मा उर्फ आशु को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि शहनवाज और अफजल से उसका विवाद चल रहा था। अस्पताल में दोनों के आने की जानकारी मिलने पर वह साथियों के साथ पहुंचा और दो गोलियां चलाईं। पुलिस फरार अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।