रेवाड़ी में नशा और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चलेगा जागरूकता अभियान, बना पूरा प्लान
रेवाड़ी में लोक जन सेवा मंच ने नशे सहित विभिन्न सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने ...और पढ़ें

रेवाड़ी में नशा और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चलेगा जागरूकता अभियान ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
लोक जन सेवा मंच ने सामाजिक बुराइयों पर चर्चा की।
नशे सहित अन्य कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलेगा।
युवाओं से सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील।
प्रितम सिंह, रेवाड़ी। सामाजिक संस्था लोक जन सेवा मंच की बैठक रविवार को हरिओम अग्रसेन परिसर में हुई। बैठक में नशे सहित विभिन्न सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नरेंद्र रोहिल्ला एवं लक्ष्मी नारायण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मंच संचालन हरिशंकर शास्त्री ने किया। मंच के प्रधान रमेश मुद्गल ने कहा कि नशा आज समाज के सामने गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।
नशा करता है जीवन बर्बाद..
नशे की लत न केवल व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करती है, बल्कि पूरे परिवार को भी प्रभावित करती है। इसके साथ ही अंधविश्वास, भ्रष्टाचार, बाल विवाह, छुआछूत, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, पाखंड और झूठे प्रचार जैसी सामाजिक कुरीतियां भी समाज की प्रगति में बाधक हैं।
उन्होंने कहा कि इन बुराइयों के खिलाफ मंच की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया और युवाओं से सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की।
इस अवसर पर हरिशंकर शास्त्री, रविंद्र मुद्गल, यश नंद, राधेश्याम, अनिल अग्रवाल, वीड मेहरा, परमानंद शर्मा, रामकिशन व नरेंद्र रोहिल्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पानी की किल्लत से परेशान लोग, लगाई मदद की गुहार, लेकिन कोई नहीं सुनने वाला..