विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में पानी की किल्लत से परेशान लोग, लगाई मदद की गुहार, लेकिन कोई नहीं सुनने वाला..

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:36 AM (IST)

गुरुग्राम के हरिनगर निवासियों ने चार दिनों से पानी न मिलने के कारण बसई रोड पर जाम लगा दिया। छठ ...और पढ़ें

गुरुग्राम में पानी की किल्लत से परेशान हरिनगर निवासियों ने बसई रोड जाम की ( एआई जेनरेटेड इमेज)

गुरुग्राम में पानी की किल्लत से परेशान हरिनगर निवासियों ने बसई रोड जाम की ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. हरिनगर के लोगों ने चार दिन से पानी न मिलने पर प्रदर्शन किया।

  2. बसई रोड पर जाम लगाकर पानी की समस्या का विरोध जताया।

  3. छठ पर्व के दौरान पानी न मिलने से परेशानी और बढ़ी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने बसई रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाने वाले लोग हरिनगर के रहने वाले हैं। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की।

लोगों का कहना है कि उनके घरों में पिछले चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस संबंध में नगर निगम में शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग

लोगों का कहना है कि वे काफी दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। ऐसे में मजबूरी में उन्हें सड़क पर उतरकर जाम लगाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, हरी नगर और आसपास के बसई रोड की कालोनी में ज्यादातर पूर्वांचल के लोग रहते हैं और पिछले कई दिन से छठ पर्व का त्योहार मनाया जा रहा है। पिछले चार दिन से पानी नहीं आने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

धरने पर बैठी महिलाएं

धरने पर बैठी महिलाओं ने बताया कि सुबह के समय नहाने, खाने-पीने और धोने और कपड़े धोने को लेकर भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छठ जैसे बड़े पर्व पर पानी न मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। पीने के लिए भी पानी नहीं होता, ऐसे में उन्हें बाहर से पानी लाना पड़ रहा है।

इस दौरान ट्रैफिक भी बाधित रहा। बाइक सवारों को वापस से वाहन ले जाने पड़े। करीब एक घंटे तक बसई रोड पर जाम लगा रहा। जाम की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-37 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी सड़क पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग पर अड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में रियल एस्टेट कारोबारी पर देह व्यापार का आरोप, अब एसआईटी करेगी जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।