विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खोड़ा के छह वार्डों में पेयजल संकट होगा खत्म, एक सप्ताह में शुरू होगा पाइपलाइन व ट्यूबवेल का काम

Published: Fri, 03 Apr 2026 04:09 AM (IST)

साहिबाबाद के खोड़ा क्षेत्र के छह वार्डों में पानी की समस्या का समाधान जल्द होगा। नगर पालिका परिषद ने पाइपलाइन ...और पढ़ें

साहिबाबाद के खोड़ा क्षेत्र के छह वार्डों में पानी की समस्या का समाधान जल्द होगा। इमेज एआई

साहिबाबाद के खोड़ा क्षेत्र के छह वार्डों में पानी की समस्या का समाधान जल्द होगा। इमेज एआई

जागरण, संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा के छह वार्डों में लोगाें को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पालिका परिषद की ओर से छह वार्डों में पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने और ट्यूबवेल का कार्य कराया जाएगा। इसका वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। एक सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।

इसके तहत पानी की पाइपलाइन, ट्यूबवेल, टंकियों की मरम्मत और अंडर ग्रांउड टैंक (सीडब्ल्यूआर) का निर्माण कार्य किया जाएगा। ट्यूबवेल से पानी सीडब्ल्यूआर तक पहुंचाया जाएगा। सीडब्ल्यूआर से पानी वार्डों में पहुंचाया जाएगा। इससे पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी।

खोड़ा में अभी नगर पालिका परिषद की ओर से पानी की आपूर्ति टैंकरों से की जाती है। इससे लोगों की पानी की पूर्ति नहीं हो पाती। पीने के लिए लोगों को बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है।

कुछ लोगों ने सबमर्सिबल लगा रखे हैं। इस कारण भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। खोड़ा में करीब 12 लाख की आबादी वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रही है। अभी खोड़ा में तीन वार्डाें पांच, सात व 17 में पेयजल पाइपलाइन बिछाने और ट्यूबवेल का कार्य चल रहा है।

इन वार्डों में हाेगा कार्य

योजना के तहत वार्ड आठ, 12, 14, 18 और 28 में पेयजल पाइपलाइन बिछाने और ट्यूबवेल के कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही अंडर ग्रांउड टैंक (सीडब्ल्यूआर) का निर्माण कार्य किया जाएगा।

छह वार्डों में पानी की पाइपलाइन बिछाने और ट्यूबवेल लगाने के साथ ही अंडर ग्रांउड टैंक (सीडब्ल्यूआर) के निर्माण कार्य का वर्क आर्डर जारी हो गया है। एक सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।
- शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी

यह भी पढ़ें: शिशु मृत्यु दर पर बड़ा सवाल: गाजियाबाद के SNCU में 11 महीनों में 34 नवजात की मौत