विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिशु मृत्यु दर पर बड़ा सवाल: गाजियाबाद के SNCU में 11 महीनों में 34 नवजात की मौत

Published: Fri, 03 Apr 2026 01:55 AM (IST)

केंद्र और प्रदेश सरकार के शिशु मृत्यु दर नियंत्रण प्रयासों के बावजूद गाजियाबाद के जिला महिला अस्पताल की एसएनसीयू में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

केंद्र और प्रदेश सरकार के शिशु मृत्यु दर नियंत्रण प्रयासों के बावजूद गाजियाबाद के जिला महिला अस्पताल की एसएनसीयू में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इमेज एआई

केंद्र और प्रदेश सरकार के शिशु मृत्यु दर नियंत्रण प्रयासों के बावजूद गाजियाबाद के जिला महिला अस्पताल की एसएनसीयू में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इमेज एआई

HighLights

  1. गाजियाबाद एसएनसीयू में 10 महीने में 34 नवजातों की मौत।

  2. कुल 1374 नवजात भर्ती हुए, मृत्यु का कारण अज्ञात।

  3. शिशु मृत्यु दर नियंत्रण के सरकारी प्रयासों पर सवाल।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। केंद्र और प्रदेश सरकार शिशु मृत्यु दर नियंत्रण को लेकर प्रयासरत है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिये आशा कार्यकर्ता गली-मौहल्लों में तैनात की जा रही हैं। जननी सुरक्षा योजना का अनुदान खूब जारी हो रहा है लेकिन इन प्रयासों को झटका लग रहा है।

जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष रखी गई जिला महिला अस्पताल में संचालित 18 बेड के सिक न्यू बार्न केयर यूनिट(एसएनसीयू) की रिपोर्ट चौकाने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 से लेकर फरवरी 2026 तक एसएनसीयू में 34 नवजात की मौत हुई है। रिपोर्ट में मौत का कारण तक नहीं दर्शाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार उक्त अवधि में एसएनसीयू में कुल 1374 नवजात भर्ती किये गये। इनमें आउटबोर्न 620 और इनबाेर्न बेबी 918 शामिल हैं। यह स्थिति तब है जबकि एसएनसीयू संचालन को पर्याप्त स्टाफ तैनात है। प्रशिक्षण को लेकर खूब बजट जारी हो रहा है।

समय समय पर स्थानीय एवं लखनऊ स्तर के अधिकारियों का आकस्मिक निरीक्षण भी हो रहा है। शिशुओं की बढ़ती मौत के चलते एसएनसीयू संचालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 30 मार्च को प्रसव पीड़ा के बाद प्रदीप ने अपनी पत्नी सुंदरी को अस्पताल में भर्ती कराया। 30 मार्च को सुंदरी ने बच्चे को जन्म दिया। 31 मार्च को बच्चे की मौत हो गई। प्रकरण की जांच चल रही है।

अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक SNCU में भर्ती एवं मृत शिशुओं की रिपोर्ट
माह कुल भर्ती आउटबोर्न इनबोर्न मृत्यु
अप्रैल 2025 43 25 18 3
मई 2025 133 26 77 2
जून 2025 158 107 145 2
जुलाई 2025 156 98 158 10
अगस्त 2025 151 56 95 3
सितंबर 2025 169 70 99 2
नवंबर 2025 142 70 72 4
दिसंबर 2025 149 68 81 0
जनवरी 2026 132 46 86 3
फरवरी 2026 141 54 87 5

यह भी पढ़ें: जीडीए ने घोषित की OTS-2026 योजना: दो साल बाद बकायेदारों को मिलेगी राहत, 200 करोड़ की आय का अनुमान