विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जीडीए ने घोषित की OTS-2026 योजना: दो साल बाद बकायेदारों को मिलेगी राहत, 200 करोड़ की आय का अनुमान

Published: Fri, 03 Apr 2026 01:37 AM (IST)

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने दो साल बाद बकायेदारों के लिए ओटीएस-2026 योजना शुरू की है। इससे 2500 से अधिक आवंटियों को ब्याज व दंड में छूट मिलेगी।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने दो साल बाद बकायेदारों के लिए ओटीएस-2026 योजना शुरू की है। इमेज एआई

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने दो साल बाद बकायेदारों के लिए ओटीएस-2026 योजना शुरू की है। इमेज एआई

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दो साल के लंबे अंतराल के बाद प्राधिकरण ने बकायेदारों को राहत देने और अपनी आय बढ़ाने के लिए ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) 2026 की घोषणा की है। योजना के तहत प्राधिकरण को 200 करोड़ रुपये से अधिक आय होने का अनुमान है। इसमें बकाया जमा कराने पर ढ़ाई हजार से अधिक आवंटियों को वर्षों पुराने बकाया से मुक्ति मिलेगी।

ओटीएस-2026 के तहत आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत संपत्तियों पर लगे ब्याज व दंड में छूट देकर मूल धन के भुगतान का मौका है। प्राधिकरण के अनुसार बड़ी संख्या में ऐसी फाइलें वर्षों से लंबित हैं, जिनमें बकाया बढ़ने के कारण आवंटी भुगतान नहीं कर पा रहे थे।

इस योजना से आवंटियों को राहत के साथ जीडीए को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। बकायेदार आवंटियों की ओर ओटीएस की मांग की जा रही थी। जीडीए की ओटीएस-2026 के तहत आनलाइन प्रक्रिया से जोड़कर अधिक से अधिक बकायेदारों को लाभ देने की तैयारी है। इस योजना के तहत प्राधिकरण को होने वाली आय से सड़क, सीवर और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम तेजी से हो सकेगा।

योजनाएं में संपत्तियों पर बकाया

ब्रज विहार, गोविंदपुरम,इंदिरापुरम, वैशाली, नंदग्राम,कर्पूरीपुरम, कौशांबी, कोयल एन्क्लेव, मधुबन बापूधाम, प्रताप विहार, नेहरू नगर, राजनगर,राजेंद्र नगर, आरडीसी राजनगर, संजय नगर, शास्त्री नगर, स्वर्ण जयंतीपुरम, यूपी बार्डर में कुल 2607 संपतियों पर जीडीए का 292 करोड़ 43 लाख से अधिक का बकाया है। इनमें रेड माल, ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक, आवासीय, औद्योगिक, एमआइजी, एलआइजी और इब्ल्यूएस आदि शामिल हैं।

आवंटी समय रहते ओटीएस योजना के तहत आवेदन करते हैं तो न केवल ब्याज में छूट मिलेगी। बल्कि कानूनी विवादों से भी उन्हें राहत प्रदान की जाएगी। इससे जीडीए को दो साल बाद बकायेदारों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की आय होने की उम्मीद है।
- प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव जीडीए

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को मिलेगा नया भवन, नूरनगर में इस महीने शुरू होगा 45 करोड़ का निर्माण कार्य