विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को मिलेगा नया भवन, नूरनगर में इस महीने शुरू होगा 45 करोड़ का निर्माण कार्य

By Vinit Edited By: Rajesh Kumar
Published: Fri, 03 Apr 2026 01:32 AM (IST)

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय का निर्माण जल्द शुरू होगा। शासन ने परियोजना के लिए 15 करोड़ ...और पढ़ें

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय का निर्माण जल्द शुरू होगा। इमेज एआई

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय का निर्माण जल्द शुरू होगा। इमेज एआई

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के नूरनगर में प्रस्तावित पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय भवन का निर्माण इसी महीने शुरू किए जाने के आसार हैं। शासन ने 31 मार्च को इस परियोजना के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन भूतल समेत छह मंजिला होगा। लगभग 12 हजार मीटर भूमि पर बनने वाले प्राेजेक्ट इस प्रोजेक्ट का निर्मित क्षेत्रफल करीब सात हजार मीटर होगा।

नए पुलिस आयुक्त भवन के भूतल पर कोर्ट रूम, कंट्रोल एवं कमांड सेंटर, आइटीएमएस, जनसाधारण प्रतीक्षा क्षेत्र और कैंटीन प्रस्तावित हैं। प्रथम और द्वितीय तल पर पुलिस उपायुक्त, एडीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यालय बनाए जाएंगे।

चतुर्थ तल पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय के साथ 100 लोगों की क्षमता वाला कांफ्रेंस हाल होगा। पंचम तल पर पुलिस आयुक्त का कार्यालय, मीडिया ब्रीफिंग रूम और वीआइपी प्रतीक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। वहीं, छठे तल पर आडिटोरियम और प्रशिक्षण कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।

आदित्य वर्ल्ड सिटी में बनेगा नया साइबर थाना

पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए अंकुर विहार और लोनी में आवासीय टावर बनाए जाएंगे, जबकि पुलिस लाइन्स में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण भी प्रस्तावित है। साइबर क्राइम थाने की नई बिल्डिंग अब आदित्य वर्ल्ड सिटी में बनाने की योजना है।

शासन से धनराशि जारी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया मुख्यालय बनने से पुलिस की सभी प्रमुख इकाइयां एक ही परिसर में संचालित होंगी, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर सभी पुलिस अधिकारी मिलेंगे।
जे रविंदर गौड, पुलिस आयुक्त

-पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय

यह भी पढ़ें: गोविंदपुरम में अवैध विवाह मंडप पर चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बावजूद कार्रवाई पूरी