विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोविंदपुरम में अवैध विवाह मंडप पर चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बावजूद कार्रवाई पूरी

Published: Fri, 03 Apr 2026 01:19 AM (IST)

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में जीडीए ने लगभग पांच हजार वर्ग मीटर में बने एक अवैध विवाह मंडप को ध्वस्त कर दिया। संचालक और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में जीडीए ने लगभग पांच हजार वर्ग मीटर में बने एक अवैध विवाह मंडप को ध्वस्त कर दिया। फाइल फोटो

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में जीडीए ने लगभग पांच हजार वर्ग मीटर में बने एक अवैध विवाह मंडप को ध्वस्त कर दिया। फाइल फोटो

HighLights

  1. गोविंदपुरम में 5000 वर्ग मीटर अवैध विवाह मंडप ध्वस्त।

  2. संचालक और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया।

  3. पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान पूरा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गोविंदपुरम के पास अवैध रूप से करीब पांच हजार वर्ग मीटर में बना विवाह मंडप पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया।

कार्रवाई के दौरान विवाह मंडप संचालक ने अन्य लोगों के साथ प्राधिकरण की टीम का विरोध किया और बुलडोजर के सामने खड़े होकर हंगामा किया, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की गई।

जीडीए अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में जोन-तीन की प्रवर्तन टीम गोविंदपुरम के पास सदरपुर गांव स्थित रोड नंबर-एक पर पहुंची। जांच में पाया गया कि यहां बिना नक्शा पास कराए अवैध विवाह मंडप का निर्माण किया गया था। टीम ने मौके पर पहुंचते ही बुलडोजर से ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया।

ध्वस्तीकरण के दौरान स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते किसी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बनने दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बिना स्वीकृत मानचित्र के बने और संचालित विवाह मंडपों को पहले नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

नोटिस मिलने के बावजूद जो लोग नक्शा पास कराने के लिए आवेदन नहीं कर रहे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जीडीए वीसी नन्द किशोर कलाल ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: