खोड़ा के बच्चों की सीएम योगी से भावुक अपील, बोले, अब सबकुछ आपके ऊपर है
खोड़ा के आदर्श माडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्कूल के बाहर की बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को ठीक करने की गुहार लगाई है।

खोड़ा के बच्चों से सीएम योगी ने की भावुक अपील ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
खोड़ा स्कूल के बाहर सड़क बदहाल, जलभराव की समस्या।
खुले पाइपों से बच्चे चोटिल, बाल मेला रद्द होने का डर।
विद्यार्थियों ने सीएम योगी से 28 नवंबर तक समाधान मांगा।
जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। खोड़ा स्थित आदर्श मॉर्डन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का एक भावुक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में विद्यार्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कह रहे हैं कि योगी जी अब सब कुछ आपके ऊपर है।
बच्चों की इस अपील के पीछे स्कूल के बाहर की बदहाल सड़क और लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या है। आरोप है कि वार्ड-12 में स्थित स्कूल के बाहर की गली में काफी समय से जलभराव रहता है। हाल ही में पेयजल पाइपलाइन का काम किया गया है।
आए दिन बच्चे हो रहे चोटिल
नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे काम में सड़क की खोदाई कर पाइपलाइन डालने के बजाय सड़क के ऊपर ही खुले पाइप डाल दिए गए हैं। इन पाइपों में फंसकर स्कूल आने जाने वाले छोटे बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद में कई बार शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल का वार्षिक आयोजन बाल मेला पर भी संकट मंडरा है। 28 नवंबर को प्रस्तावित बाल मेले को रद करने तक की नौबत आ गई है।
सड़क का टेंडर हो गया पूरा..
बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील की है कि उनकी सुरक्षा और खुशियों को ध्यान में रखते हुए 28 नवंबर से पहले गली का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित रास्ते से स्कूल आ जा सकें और उनका बाल मेला भी आयोजित हो सके।
इस मामले में अवर अभियंता अनुज गोयल का कहना है कि सड़क का टेंडर हो गया है। सड़क के निर्माण के बाद पाइपलाइन उसके नीचे हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- प्रदूषण से जंग के लिए तैयार गुरुग्राम, नगर निगम खरीदेगा 16 रोड वाशर और 10 एंटी स्मॉग गन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।