विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खोड़ा में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:32 AM (IST)

खोड़ा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर और ओवरफ्लो नालियों के कारण गंदगी ...और पढ़ें

खोड़ा में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान ( एआई जेनरेटेड इमेज)

खोड़ा में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. खोड़ा में जगह-जगह कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था चरमराई।

  2. नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा।

  3. स्थानीय निवासी नियमित सफाई न होने से बेहद परेशान।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रवेश द्वार से लेकर कॉलोनी के अंदर तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

स्थनीय निवासियों का कहना है कि नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इससे गंदगी फैल रही है। प्रवेश द्वार के पास कूड़े के ढेर लगने से आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोई सुनने वाला नहीं, लोगों को हो रही परेशानी

स्थानीय निवासी जीत सिंह का कहना है कि नोएडा से खोड़ा में घुसते समय तातिया बाबा द्वार पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े के ढेर से दुर्गंध आती रहती है। आवागमन के दौरान लोगों को नाक ढककर निकलना पड़ता है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इसके साथ ही नालियां गंदगी से अटी हुई हैं। नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। इससे गंदगी फैल रही है। मार्ग गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। कालोनी में कभी सफाई कर्मचारी आते हैं तो कभी कई दिनों तक नहीं आते हैं।

सफाई व्यवस्था चरमरा गई

इससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। लोकप्रिय विहार निवासी दीपक रावत का कहना है कि कॉलोनी में कई जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। मुख्य सड़क पर भी जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सफाई न होन से परेशानी हो रही है।

सफाई सुपरवाइजर अभिकांत गौतम का कहना है कि नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। जहां गंदगी है वहां की भी सफाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, पूर्वांचल समाज ने नगर निगम से की मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।