खोड़ा का हाल बदहाल...आवागमन में परेशानी, लोगों का चलना तक हुआ मुश्किल
खोड़ा में पेयजल पाइपलाइन डालने के बाद सड़कें बदहाल हो गई हैं, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

खोड़ा में पेयजल लाइन डालने के बाद सड़कें बदहाल आवागमन में परेशानी ( फोटो स्रोत : जागरण)
HighLights
पेयजल पाइपलाइन के बाद सड़कें समतल नहीं की गईं।
बदहाल सड़कों से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
काम के बाद मलबा नहीं हटने से गंदगी फैल रही है।
जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। खोड़ा में नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे पेयजल पाइपलाइन डालने के काम से लोगों को परेशानी हो रही है।
निवासियों का आरोप है कि कई कॉलोनियों में काम कराने के बाद सड़कों को समतल नहीं किया गया। सड़कें बदहाल हो गई हैं। इससे आवागमन के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
सड़कें बदहाल..मार्ग से गुजरना तक मुश्किल
स्थानीय निवासी दीपक रावत का कहना है कि लोकप्रिय विहार में पेयजल लाइन डालने के बाद नगर पालिका ने मार्ग को समतल नहीं कराया। यही हाल अन्य कॉलोनियों का भी है। सड़क बदहाल हो गई हैं। मार्ग गुजरना भी मुश्किल हाे रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
स्थानीय निवासी मुसैद सैफी का कहना है कि कॉलोनी में पेयजल पाइपलाइन डालने और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम किया गया। काम के बाद कई जगह अभी भी मलबा पड़ा हुआ है। जहां मलबा पड़ा हुआ है।
शिकायत के बाद भी नहीं हटाया गया मलबा
वहां अब लोग कूड़ा डाल रहे हैं। इससे गंदगी फैल रही है। साथ ही नालियां गंदगी से अट रही हैं। शिकायत के बाद भी मलबा हटाया नहीं जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
इस बारे में अवर अभियंता अनुज गोयल का कहना है कि कई कालोनियों में सड़क का निर्माण कराया गया है। अभी सड़कों का काम चल रहा है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में जमकर उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां, हरनंदी में छोड़ा गया एसटीपी का पानी, अब की गई शिकायत