साहिबाबाद में बूंद-बूंद को मोहताज लोग, अब फूटा गुस्सा, पेयजल संकट के खिलाफ सड़कों पर निकाली जन आक्रोश रैली
खोड़ा रेजीडेंट एसोसिएशन ने स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या और गिरते भूजल स्तर के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली।

खोड़ा में विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई जन आक्रोश रैली ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
खोड़ा रेजीडेंट एसोसिएशन ने जन आक्रोश रैली का आयोजन किया।
स्वच्छ पेयजल और गिरते भूजल स्तर प्रमुख समस्याएं थीं।
स्थायी समाधान की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। खोड़ा रेजीडेंट एसोसिएशन ने रविवार को विभिन्न मांगों को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली। इसमें एसोसिएशन पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ निवासी शामिल हुए।
रैली के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस से नोकझोंक भी हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि क्षेत्र के लोग कई वर्षों से स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रही है।
अब तक नहीं निकला कोई स्थायी समाधान...
लाखों की आबादी वाले इस क्षेत्र में आज भी पीने के पानी के लिए निजी बोरिंग, टैंकर और अन्य अस्थायी व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा लगातार ज्ञापन देने के बाद भी आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। रैली के समापन पर पुलिस अधिकारी को ज्ञापन दिया।
भूजल आ रहा नीचे
खोड़ा में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। लोगों को घरों में पानी की व्यवस्था बनाए रखने के लिए बार-बार बोरिंग करानी पड़ रही है। एक बोरिंग पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद पानी मिलने की कोई स्थायी गारंटी नहीं है।
कहीं बोरिंग सूख रही है, तो कहीं पड़ोस में नई बोरिंग होने के कारण पुरानी बोरिंग प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- पलवल में चुनावी रंजिश, युवक पर हमला, पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
खोड़ा में विभिन्न मांगों को लेकर निकाली जन आक्रोश रैली