पलवल में चुनावी रंजिश, युवक पर हमला, पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
पलवल के अतवा गांव में पंचायत समिति चुनाव की पुरानी रंजिश और बिना मजदूरी काम करने से मना करने पर एक युवक से मारपीट की गई।

पलवल में चुनावी रंजिश और मजदूरी विवाद में युवक से मारपीट ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
पलवल में चुनावी रंजिश के चलते युवक से मारपीट।
बिना मजदूरी काम करने से मना करने पर हमला।
आरोपितों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
जागरण संवाददाता, पलवल। हसनपुर थाना अंतर्गत अतवा गांव में पंचायत समिति चुनाव की पुरानी रंजिश और बिना मजदूरी के काम करने से मना करने पर युवक से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने मारपीट, एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने किए कई खुलासे
अतवा गांव निवासी शिकायतकर्ता राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर को वह घर से खाने-पीने का सामान लेने के लिए गए थे।
शिकायत के अनुसार, वहां उन्हें गांव के ही दुष्यंत और सुमित मिले, जिन्होंने पंचायत समिति चुनाव में वोट न देने की बात को लेकर उलाहना दिया और अपने घर पर बिना पैसे के काम करने के लिए कहा।
मना करने पर आरोपितों ने दी धमकी
राजीव के मुताबिक, उन्होंने करीब दस दिन पहले कराए गए काम के पैसे न मिलने का हवाला देते हुए दोबारा काम करने से मना कर दिया।
आरोप है कि मना करने पर आरोपितों ने धमकी दी और जब राजीव वहां से जाने लगे, तो पीछे से सिर पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया और आगे भी जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें- काल के गाल में समाए मां-बेटे, सोनीपत के बहालगढ़ में तेज रफ्तार वाहन चालक ने दोनों को रौंदा, जांच में जुटी पुलिस