विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी डिपो से नहीं, आनंद विहार से चलेंगी निगम की बसें; यात्रियों को चुकाना होगा ज्यादा किराया 

Published: Thu, 09 Apr 2026 08:06 PM (IST)

कौशांबी बस डिपो का निर्माण अगले माह से शुरू होगा। इसके चलते परिवहन निगम की बसें अब दिल्ली के आनंद ...और पढ़ें

कौशांबी डिपो पर खड़ी बसें। -जागरण आर्काइव

कौशांबी डिपो पर खड़ी बसें। -जागरण आर्काइव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कौशांबी डिपो का निर्माण अगले माह से पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कौशांबी डिपो से संचालित होने वालीं परिवहन निगम की बसों का संचालन दिल्ली के आनंद विहार से किया जाएगा। इससे यहां के यात्रियों को करीब डेढ़ से दो किलोमीटर का चक्कर काटकर दिल्ली के आनंद विहार जाना पड़ेगा। साथ ही यात्रियों को अतिरिक्त किराया भी चुकाना पड़ेगा।

कौशांबी डिपो का करीब 266 करोड़ से पीपीपी मोड में निर्माण होना है। वर्तमान में यहां से प्रदेशभर के शहरों की करीब 900 से 1000 बसों का डिपार्चर (प्रस्थान) रहता है। परिवहन निगम ने यहां से संचालित होने वालीं बसों को आनंद विहार शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है।

अधिकारियों का कहना है कि केवल अनुबंधित बसों का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में बनाए जा रहे अस्थाई बस अड्डे से किया जाएगा। अनुबंधित बसों को छोड़कर बाकी प्रदेश के सभी डिपो की बसों को आनंद विहार से ही संचालित किया जाएगा। हालांकि वहां से बसों का संचालन करना अधिकारियों के लिए चुनौती होगा। क्योंकि वहां पहले से ही बसों की संख्या अधिक होने के कारण पार्किंग की कमी रहती है।

सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजा गया पत्र

कौशांबी से प्रदेशभर के 100 से अधिक डिपो की बसों का संचालन किया जाता है। निर्माण शुरू होने पर सभी डिपो की बसों का संचालन प्रभावित होगा। इसके लिए परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को भी पत्र भेज दिया गया है।

परिवहन निगम को कौशांबी डिपो के आसपास नहीं मिल रही जगह

बीते करीब दो वर्ष से कौशांबी डिपो की बसों का संचालन करने के लिए परिवहन निगम जगह ढूंढ़ रहा है, लेकिन अभी तक भी जगह नहीं मिल सकी है। यही कारण है कि यहां की बसों को आनंद विहार शिफ्ट करना पड़ेगा। परिवहन ने यूपीसीडा से भी कौशांबी बस अड्डे के बराबर में जगह मांगी थी, लेकिन यूपीसीडा ने जमीन का मामला कोर्ट में होने की बात कहते हुए जमीन नहीं दी थी।

गाजियाबाद रीजन में कुल अनुबंधित व निगम की बसें

डिपो कुल बसें
कौशांबी 282
साहिबाबाद 159
लोनी 134
गाजियाबाद 52
हापुड़ 139
सिकंदराबाद 85
बुलंदशहर 122
खुर्जा 111

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में ITBP गोलचक्कर से सेक्टर सिग्मा तक सड़क बनेगी सिक्स-लेन, दो यूटर्न से जाम की समस्या होगी दूर

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा से जेवर तक बनेगा नया रास्ता, एयरपोर्ट को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

निगम की सभी बसों को आनंद विहार से संचालित करने की योजना है। निर्माण शुरू होने से पहले अगर कहीं जगह मिल गई तो फिर बसों को आनंद विहार नहीं भेजना पड़ेगा। जगह नहीं मिलने पर वहीं से संचालन करना होगा।


-

-बिजय चौधरी, सेवा प्रबंधक, यूपीएसआरटीसी गाजियाबाद रीजन