इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो, पेड़ों की छंटाई न होने से लोग बेहाल
साहिबाबाद की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के निवासी सीवर ओवरफ्लो और पेड़ों की छंटाई न होने से परेशान हैं, जिससे आवागमन और ...और पढ़ें

पेड़ों की छंटाई न होने से लोग बेहाल ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो से लोग गंभीर रूप से परेशान।
पेड़ों की छंटाई न होने से स्ट्रीट लाइट, बिजली लाइनें ढकीं।
निवासियों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
राहुल कुमार, साहिबाबाद। टीला मोड़ की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के लोग सीवर ओवरफ्लो और पेड़ों की छंटाई नहीं होने से परेशान हैं।
लोगों का आरोप है कि जीडीए व विद्युत निगम में शिकायत करने के बाद भी इन दोनों समस्याओं से राहत नहीं मिल रही है। अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।
जगह-जगह हो रहा सीवर ओवर फ्लो..
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इससे सड़कों पर आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही घरों के अंदर भी दुर्गंध आ रही है। शिकायत पर जल निकासी और सफाई करा दी जाती है, लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
पेड़ों की छंटाई नहीं होने से भी स्ट्रीट लाइट और बिजली की लाइन कवर हो रही हैं। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की है।
जारी है सफाई
जीडीए के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सीवर लाइन की सफाई का कार्य किया जा रहा है। जहां भी ओवरफ्लो हैं उससे जल्द राहत मिलेगी।
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। इंद्रप्रस्थ कालोनी में भी कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर वालों के लिए अच्छी खबर: 18 करोड़ रुपये से होगा जर्जर राेड का चौड़ीकरण, शासन ने दी मंजूरी