विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदिरापुरम में बिल्डर ने फ्लैट और दुकान के नाम पर की 59 लाख की ठगी, चार आरोपी नामजद

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:10 AM (IST)

इंदिरापुरम में फ्लैट और दुकान दिलाने के नाम पर 59.66 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ...और पढ़ें

इंदिरापुरम में बिल्डर ने फ्लैट और दुकान के नाम पर की 59 लाख की ठगी, चार आरोपी नामजद (एआई जेनरेटेड इमेज)

इंदिरापुरम में बिल्डर ने फ्लैट और दुकान के नाम पर की 59 लाख की ठगी, चार आरोपी नामजद (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. इंदिरापुरम में फ्लैट-दुकान दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी।

  2. पीड़ितों से 59.66 लाख रुपये की ठगी का आरोप।

  3. बिल्डर सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी।

अजय सक्सेना, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाने में फ्लैट और दुकान दिलाने का झांसा देकर 59.66 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने चार आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

अभयखंड-दो गौर ग्रीन एवन्यू निवासी गजेंद्र सिंह व उमा सिंह ने बताया कि उन्हें ग्रेनाइट हिल प्रापर्टी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से की ओर से नोएडा स्थित फ्लैट और दुकान बुक करने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसका 28 सितंबर 2024 को एग्रीमेंट हुआ। जिसका 50 प्रतिशत 59,66,528 रुपये भुगतान किया गया।

दिए थे 20 लाख रुपये नकद

20 लाख रुपये नकद दिए गए थे। उन्होंने बताया कि उनके पास बुलमैन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट अंबुज शुक्ला और मैनेजर श्वेता मिश्रा की रसीद भी जो बुलमैन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड में काम करते हैं।

आरोप है कि बुलमैन रियल्टी के डायरेक्टर अंकुश जैन ने उन्हें रुपये लेने के लिए भेजा था। जबकि बाद में बिल्डर ने नकदी लेने से मना कर दिया। आरोप है कि उन्हें दुकान और फ्लैट नहीं मिला।

उन्होंने आरोपित बिल्डर गुरिंदर सिंह सिक्का, हरविंदर सिंह सिक्का, अंबुज शुक्ला और श्वेता मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम में हथियारबंद बदमाश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, हुआ गिरफ्तार, वारदात की फिराक में था आरोपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।