इंदिरापुरम में हथियारबंद बदमाश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, हुआ गिरफ्तार, वारदात की फिराक में था आरोपी
इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश मोटी उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इंदिरापुरम में हथियारबंद बदमाश मोटी उर्फ अमन गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाश को दबोचा।
गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा बरामद हुआ।
आरोपी मोटी उर्फ अमन पर कई आपराधिक मामले दर्ज।
अजय सक्सेना, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस की माने तो वह हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देता था। आरोपित वारदात की फिराक में घूम रहा था।
मुखबिर ने किए कई खुलासे..
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम शिप्रा माल कट पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने दिल्ली की ओर से एक युवक के हथियार के साथ आने की सूचना दी।
मुखबिर के मुताबिक, बदमाश वारदात को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस ने संदिग्ध युवक की तलाशी ली। उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मोटी उर्फ अमन निवासी राजवीर कालोनी गाजीपुर दिल्ली बताया।
अमन के खिलाफ दर्ज कई मामले
एसीपी ने बताया कि अमन के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में स्नैचिंग के दो, मुठभेड़ का एक और आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। खोड़ा थाने में भी एक मामला दर्ज है।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बिल्डर की धोखाधड़ी, 80 फीसद भुगतान के बाद रद्द किए फ्लैट