इंदिरापुरम: न्याय खंड-1 के लोगों को मिलेगी जलभराव से राहत, साईं चौक से सुपरटेक तक सड़क निर्माण शुरू
इंदिरापुरम के न्यायखंड-1 में नगर निगम ने लंबे समय से खराब पड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

इंदिरापुरम के न्याय खंड- एक में बनाई जा रही सड़क। जागरण
HighLights
न्यायखंड-1 में खराब सड़क का निर्माण कार्य नगर निगम ने शुरू किया।
साईं चौक से सुपरटेक तक जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत।
अतिक्रमण हटाकर पुलिस की सहायता से सड़क निर्माण कार्य जारी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। न्यायखंड-1 में पिछले काफी महीनों से खराब पड़ी सड़क का निर्माण कार्य नगर निगम ने शुरू करा दिया है। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण का आरोप भी लगाया है। सुपरटेक सोसायटी के लोगों का कहना है कि बिना अतिक्रमण हटाए निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
स्थानीय पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि साईं चौक से लेकर सुपरटेक तक 100 से 150 मीटर सड़क बनवाई जा रही है। जर्जर सड़क और जलभराव समेत अन्य शिकायतें लोगों को थीं।
सोमवार तक पूरा हो जाएगा काम
निर्माण विभाग में प्रस्ताव देने के बाद काम को शुरू कराया गया है, जो सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत पर पुलिस चौकी में शिकायत दी गई।

सुपरटेक सोसाइटी के सामने की सड़क बदहाल। फाइल फोटो
इसके बाद पुलिस ने मौके पर लोगों के चालान भी किए हैं, जिन लोगों ने अपने वाहन खड़े कर रखे हैं, उनसे संपर्क कर वाहन हटवाए गए हैं और काम को कराया गया है।
उन्होंने बताया कि सुपरटेक के बाहर भी 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है, जिससे जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अधूरे निर्माण कार्य बने मुसीबत, मानसून से पहले बढ़ी चिंता
