विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में अधूरे निर्माण कार्य बने मुसीबत, मानसून से पहले बढ़ी चिंता

Published: Fri, 03 Jul 2026 07:52 PM (IST)

ट्रांस हिंडन क्षेत्र में मानसून से पहले अधूरे पड़े निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं, ...और पढ़ें

कहीं पुलिया का निर्माण अधूरा तो कहीं नाले का

कहीं पुलिया का निर्माण अधूरा तो कहीं नाले का

HighLights

  1. शहीदनगर में पुलिया निर्माण तीन महीने से रुका।

  2. अभयखंड में नाले का काम अधूरा, गंदगी का ढेर।

  3. अधूरे निर्माण से दुर्घटनाएं और बीमारियों का खतरा।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। मानसून सिर पर है और ट्रांस हिंडन क्षेत्र में शुरू हुए निर्माण कार्य रुक गए हैं। इनकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहीदनगर में पुलिया का बनाने का काम तीन महीने से बंद है जबकि कुछ ऐसा ही हाल इंदिरापुरम के अभयखंड का भी है, जहां नाले का अधूरा निर्माण लोगों के लिए मुसीबत भरा साबित हो गया है।

स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों पर बंद कार्याें को पूरा न करवाने का आरोप लगाया है। शहीदनगर में तीन महीने पहले पुलिया निर्माण का काम नगर निगम ने शुरू कराया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि खोदाई कर सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। गड्ढे होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। गली नंबर छह का रास्ता बंद है।

अभयखंड में अधूरा छोड़ा नाले का काम

अभयखंड में नाले निर्माण का काम नगर निगम ने अधूरा छोड़ दिया है। स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि नाले में गंदगी का ढेर लग गया है। इसके अलावा सड़क पर भी मलबा पड़ा हुआ है। इसका वीडियो बनाकर अधिकारियों से शिकायत की गई है। नाले को साफ करने की मांग उन्होंने की है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों को की रोकथाम हो सके। उन्होंने कहा कि मलबा उठाने के निर्देश ठेकेदार को दिए जाएं।

शहीदनगर में पुलिया निर्माण के लिए हुई खोदाई से परेशानी हो रही है। रात में बाइक सवार इसमें गिरकर घायल हुए हैं।
- माेहम्मद हारून, स्थानीय निवासी

शहीदनगर पुलिया निर्माण के बंद काम की वजह से दिक्कत हो रही है। गली में प्रवेश का रास्ता पूरी तरह से बंद है।
- समीम, स्थानीय निवासी

निर्माण कार्य बंद क्यों हैं, इसकी जानकारी कराई जा रही है। दोनों जगह काम शुरू कर अति शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- एनके चौधरी, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम