विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर मांगी 4000 रुपये की रिश्वत, सॉफ्टवेयर इंजीनियर का जवाब वायरल

Published: Sat, 15 Aug 2026 05:25 PM (IST)

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 4000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।

HighLights

  1. इंदिरापुरम पुलिसकर्मी पर पासपोर्ट सत्यापन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप।

  2. रिश्वत मांगते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  3. एसीपी इंदिरापुरम ने मामले की जांच के आदेश दिए।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर चार हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप एक पुलिसकर्मी पर लगा है। इसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने करीब छह माह पहले पुलिसकर्मी से बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।

सोशल मीडिया पर एक मिनट 29 सेकंड का वीडियो प्रसारित हुआ है। वीडियो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।हालांकि जागरण इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने क्या दिया जवाब?

वीडियो में पुलिसकर्मी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए गया है। जहां वह कागजात देखने के बाद इंजीनियर से हिसाब करने की बात कहता सुनाई दे रहा है।

इंजीनियर के हिसाब के संबंध में पूछने पर पुलिसकर्मी कहता सुनाई देर रहा है जो दो चार हजार देना है, दे दो। इस पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बोला कि मुझे तो लोगों ने बताया था कि 1000-500 रुपये मांगते हैं।

फिर उनके मना करने पर पुलिसकर्मी तेजी से जाता दिखाई दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्य बली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- फर्जी पासपोर्ट बनवाने की कोशिश में पश्चिम बंगाल की महिला गिरफ्तार, कुशीनगर में कार्रवाई

यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों को बड़ी राहत, अब पासपोर्ट बनवाने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी गाजियाबाद की दौड़