फर्जी पासपोर्ट बनवाने की कोशिश में पश्चिम बंगाल की महिला गिरफ्तार, कुशीनगर में कार्रवाई
पश्चिम बंगाल की एक महिला को फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के प्रयास में कुशीनगर के ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र से पासपोर्ट बनवाने का प्रयास।
पश्चिम बंगाल की प्रिया गुप्ता कप्तानगंज में गिरफ्तार।
पुलिस ने सहयोगी समेत फर्जी मुहर, दस्तावेज बरामद किए।
संवाद सूत्र, कप्तानगंज। फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के प्रयास में पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली प्रिया गुप्ता एक सहयोगी संग पकड़ी गई। वह 15 वर्षों से कुशीनगर के कप्तानगंज में रह रही है और यहां का निवासी प्रमाण पत्र संग आधार व राशन कार्ड बनवा लिया है।
नर्तकी का कार्य करने यहां आई थी, वर्तमान में ब्यूटी पार्लर चलाती है। गुरुवार को कप्तानगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी की। महिला के पास से फर्जी मुहर, टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) के प्रारूप, समेत अन्य दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किया है।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि, मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली प्रिया गुप्ता हाल मुकाम वार्ड नंबर चार, चांदनी चौक के पास कप्तानगंज में रहती है। विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना चाहती थी। शैक्षणिक प्रमाण पत्र न होने पर उसने अरविंद कुमार निवासी रामपुर बगहा टोला साहबगंज, थाना रामकोला से संपर्क किया।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर को मिलेगी नई पहचान, 30 एकड़ में बनेगा 'बुद्धा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर'
उसने इसे फर्जी टीसी बनाकर दी। पुलिस की जांच में संदेह होने पर गुरुवार को दोनों के किराए के आवास पर छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। अब इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है कि, पासपोर्ट बनवाकर वह कहां जाना चाहती थी। दारोगा सचिन दिवाकर की तहरीर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
