विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में गूंजी शौर्य गाथा, परेड की धुन पर हुआ वायु योद्धाओं का सम्मान

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:25 AM (IST)

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर 94वें वायुसेना दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल हुई, जिसमें जवानों ने बैंड की धुन पर ...और पढ़ें

हिंडन एयरबेस में वायु सेना दिवस के अवसर पर फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सलामी देते हेलीकाप्टर। जागरण

हिंडन एयरबेस में वायु सेना दिवस के अवसर पर फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सलामी देते हेलीकाप्टर। जागरण

HighLights

  1. 94वें वायुसेना दिवस के लिए हिंडन में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई।

  2. जवानों ने बैंड की धुन पर कदमताल कर शौर्य दिखाया।

  3. हेलीकॉप्टरों ने तिरंगा लेकर उड़ान भरी, सांकेतिक पदक दिए गए।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। हिंडन एयरफाेर्स स्टेशन में मंगलवार सुबह वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

इसमें बैंड की धुन पर जवानों ने कदमताल किया तो मानों शौर्य गाथा का गान लोगों में जोश भर रहा हो। परेड के दौरान दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान का इजहार किया।

80873066 (1)

आठ अक्टूबर वायु सेना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी का अभ्यास जोरों से किया गया। अलग-अलग टोलियों में वायु वीरों ने हैरतअंगेज करतबों को प्रदर्शित किया।

परेड में संयुक्त सेना बैंड का नेतृत्व वारंट आफिसर संजय कुमार तिवारी ने किया। परेड कमांडर ग्रुप कैप्टन मनीष शर्मा रहे जबकि निशान टोली का नेतृत्व मानस चौधरी ने किया।

80873069

एमआइ 17 के तीन हेलीकाप्टरों ने जब तिरंगा लेकर उड़ान भरी तो परेड ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश के प्रति अपने जज्बे को दिखाया। डमी मुख्य अतिथि के तौर पर परेड की सलामी लेने के लिए अभ्यास में एयर मार्शल जार्ज थामस विटेंज कार से पहुंचे।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में एयर शो के ल‍िए एयरफोर्स ने किया हवाई सर्वे, सुरक्षा कारणों से कब्जे में लेगा नमो घाट

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस वायु सेना के गौरवशाली इतिहास को याद करने का पल है। कड़े अभ्यास के साथ ही इस तरह की परेड की जा सकती है। उन्होंने कहा कि तकनीक बदल रही है। इसके साथ हर समय तैयार रहना चाहिए।

प्रदान किए गए पदक 

कार्यक्रम में पूर्व वायु अधिकारी शामिल हुए। इसमें पूर्व एयर चीफ मार्शल, ग्रुप कैप्टन, स्क्वाड्रन लीडर, एयर कमोडोर, एयर मार्शल व अन्य शामिल हुए। इस दौरान सांकेतिक रूप से इन्हें पदक प्रदान किए गए। एयरफोर्स डे पर मुख्य अतिथि पदक विजेताओं को पदक प्रदान करेंगे।

80873114

इनके अलावा वायु योद्धाओं को भी सांकेतिक रूप से युद्ध सेवा मेडल और वायु सेना मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस बार एयर शो नहीं होगा, लेकिन फ्लाईपास्ट और हवाई करतब के जरिये वायु सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी।

वायु सेना प्रमुख लेंगे परेड की सलामी 

आठ अक्टूबर को स्थापना दिवस समारोह में मुख्य परेड की सलामी वायुसेना प्रमुख एपी सिंह लेंगे। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और वायुसेना पश्चिमी कमांड प्रमुख मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही समारोह में कई अन्य वीवीआइपी भी शामिल हो सकते हैं। रक्षा मंत्री के भी कार्यक्रम में रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में पहली बार महिला कमांडर की अगुवाई में रायफल ड्रिल, 28 योद्धाओं ने दिखाया शौर्य