विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में आज से बदलेगा ट्रैफिक रूट, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते भारी वाहनों पर रोक

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:45 AM (IST)

वायु सेना स्थापना दिवस परेड के लिए हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आज फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जिसके कारण गाजियाबाद में ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर वायु सेना दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल।

  2. 6 और 8 अक्टूबर को भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू।

  3. इस बार विमानों के करतब नहीं, केवल परेड का आयोजन होगा।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। वायु सेना स्थापना दिवस पर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में आठ अक्टूबर को होने वाली परेड के लिए मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। इस बार विमानों के करतब लोगों को देखने के लिए नहीं मिलेंगे।

केवल परेड का ही आयोजन किया जाएगा। रिहर्सल के दौरान वायुसेना के जवान बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए मार्च करेंगे। इस दौरान हिंडन एयरफाेर्स स्टेशन के पास रूट डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस ने वायुसेना दिवस और उसके अभ्यास को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

छह अक्टूबर को रिहर्सल और आठ अक्टूबर को वायुसेना दिवस के कार्यक्रम के कारण सुबह पांच बजे से कार्यक्रम के समापन तक कई मार्गों पर भारी वाहनों का आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

यहां रहेगा डायवर्जन

करन गेट से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को राजेंद्र नगर और मोहन नगर होते हुए रवाना किया जाएगा। वहीं, रोटरी गोलचक्कर और हिंडन मेट्रो स्टेशन से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर तक भरी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

करहैड़ा चौराहे से नागद्वार तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यहां जाने वाले वाहनों को हिंडन मेट्रो स्टेशन से अर्थला मार्ग से रवाना किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम जाने से पहले देखें रूट डायवर्जन प्लान, भवाली-भीमताल में अगले तीन दिन तक रहेगा लागू

यह भी पढ़ें- श्रीनगर-बांडीपुर आने-जाने वालों के लिए जरूरी खबर, वालु मैराथन के चलते बदला ट्रैफिक रूट; जानें पूरा डायवर्जन प्लान