विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैंची धाम जाने से पहले देखें रूट डायवर्जन प्लान, भवाली-भीमताल में अगले तीन दिन तक रहेगा लागू

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:47 AM (IST)

वीकेंड और गांधी जयंती अवकाश के कारण कैंची धाम में भीड़ को देखते हुए भवाली और भीमताल में रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

सुबह छह से रात आठ बजे तक रहेगा डायवर्जन प्लान।

सुबह छह से रात आठ बजे तक रहेगा डायवर्जन प्लान।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। वीकेंड और गांधी जयंती के अवकाश के चलते पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है। दो से चार अक्टूबर तक कैंची धाम जाने वाले लोग पुलिस का यह डायवर्जन प्लान जरूर पढ़ लें। इससे आपको सफर में सुविधा मिलेगी।

कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाने और जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था आज सुबह से चार अक्टूबर रात तक रहेगी।

हल्द्वानी से कैंची धाम आने वाले पर्यटक वाहन

बाहरी जिलों से भीमताल के रास्ते आने वाले श्रद्धालुओं के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा या सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से भवाली होते हुए कैंची धाम दर्शन के लिए भेजा जाएगा। वापसी में भी यही शटल व्यवस्था काम करेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बनेगा देश का रोपवे हब: केदारनाथ से कैंची धाम तक बिछेगा 160 किमी का जाल, धामी सरकार ने शुरू की तैयारी

हल्द्वानी और अल्मोड़ा की ओर से आने वाले भारी वाहन

कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में दबाव कम करने के लिए अल्मोड़ा व रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना क्षेत्र से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को आवश्यकतानुसार रामगढ़ और मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा।

आवश्यक सेवा वाले वाहन: पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं के भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग से अनुमति मिलेगी। अन्य भारी वाहनों को सैनेटोरियम तिराहा (भवाली) से पीछे रोककर चरणबद्ध तरीके से भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर वाहनों को रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से निकाला जाएगा।

नैनीताल या गेठिया की ओर से आने वाले वाहन

गेठिया-नैनीताल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को भवाली सेनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। पार्किंग के बाद श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिए कैंची धाम मंदिर भेजा और लाया जाएगा।

भवाली से पर्वतीय क्षेत्रों का यातायात

भवाली से आगे जाने वाले चार पहिया वाहनों को यातायात की स्थिति के आधार पर रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से डायवर्ट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या है काठगोदाम-हनुमानगढ़ी रोपवे प्रोजेक्ट? 375 रुपए में पहुंचेंगे नैनीताल... कैंची धाम तक होगा विस्तार

पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाला ट्रैफिक

पहाड़ों की ओर से आने वाले चारपहिया वाहनों को यातायात के दबाव के अनुसार क्वारब-रामगढ़-नथुवाखान बाईपास मोटर मार्ग से निकाला जाएगा ताकि गाड़ियां बिना रुकावट अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

टैक्सी और दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध

वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया टैक्सी वाहनों का अनावश्यक प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

आपातकालीन सेवाओं के लिए ग्रीन कारिडोर

एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, पुलिस वाहन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन के लिए विशेष मार्ग (कारिडोर) की व्यवस्था रखी जाएगी ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में राहत कार्य तुरंत हो सके।