गुरु पर्व पर गुरुद्वारों में भव्य सजावट, कल जगह-जगह होगा लंगर; जानें कहां-कहां होंगे विशेष कार्यक्रम
गाजियाबाद में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर के गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन, अटूट लंगर, आतिशबाजी और निशुल्क चिकित्सा शिविर जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।
-1795453459663_m.webp)
गुरुपर्व पर सजा गुरुद्वारा। फोटो-जागरण आर्काइव
HighLights
गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया।
शबद-कीर्तन, नगर कीर्तन और अटूट लंगर का आयोजन।
राजनगर गुरुद्वारे में निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगेगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। मंगलवार को मनाए जाने वाले गुरुपर्व के लिए शहर के प्रमुख गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और झालरों से सजाया गया है।
पर्व पर शबद-कीर्तन, नगर कीर्तन, गतका प्रदर्शन और गुरु के अटूट लंगर का आयोजन होगा। शाम को आतिशबाजी भी की जाएगी। कई गुरुद्वारों में पिछले दो दिनों से अखंड पाठ चल रहा है, जिसका समापन मंगलवार को होगा।
बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में जुटे लोग
गुरुपर्व की तैयारियों में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बढ़-चढ़कर सेवा कर रहे हैं। कोई गुरुद्वारों की सजावट में जुटा है तो कोई लंगर की तैयारी और जोड़ा घर में सेवा कर रहा है। लंगर में हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
राजनगर सेक्टर-10 स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें नेत्र, दंत रोग विशेषज्ञों के साथ फिजिशियन और फिजियोथेरेपिस्ट मरीजों को परामर्श देंगे। वहीं, बजरिया गुरुद्वारे में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक शबद-कीर्तन होगा। इसके बाद अटूट लंगर बरताया जाएगा।
भूड़ भारत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री नानक सिमरन सभा, राजनगर सेक्टर-10 स्थित श्री गुरु नानक दरबार, बजरिया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, राजनगर सेक्टर-7, कविनगर के सी-ब्लाक और जी-ब्लाक स्थित गुरुद्वारों के साथ प्रताप विहार के दशमेश दरबार सहित अन्य गुरुद्वारों में भी विशेष कार्यक्रम होंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।