विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदिरापुरम का संस्कृति पार्क लोकार्पण को तैयार, दिखेगी समृद्ध भारतीय विरासत

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:19 AM (IST)

जीडीए द्वारा इंदिरापुरम में 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार संस्कृति पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ...और पढ़ें

इंदिरापुरम का संस्कृति पार्क लोकार्पण को तैयार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

इंदिरापुरम का संस्कृति पार्क लोकार्पण को तैयार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. जीडीए का संस्कृति पार्क 14 करोड़ में बनकर तैयार।

  2. भारतीय संस्कृति, वेदों-महाकाव्यों का आधुनिक प्रदर्शन।

  3. वेस्ट उत्पादों से बनी कलाकृतियां और मंदिर आकर्षण।

जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। इंदिरापुरम में जीडीए की ओर से विकसित किए गए संस्कृति पार्क के दर्शन लोगों को जल्द होंगे। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि संस्कृति पार्क का काम पूरा हो गया है। लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का समय मिलने पर इसको खोलने की तैयारी है।

जीडीए ने 14 करोड़ रुपये से इसको तैयार किया है। पार्क का निर्माण कार्य पिछले साल अगस्त में शुरू किया गया था।

पार्कों को बनाया जाएगा आधुनिक

पार्क में वेदों, उपनिषदों, रामायण, महाभारत सहित भारतीय महाकाव्यों और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों को आधुनिक और आकर्षक माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है।

इसके माध्यम से पार्क में आने वाले लोग भारतीय संस्कृति, दर्शन और संस्कृत भाषा की समृद्ध विरासत को सहज और रोचक तरीके से समझ सकेंगे। विशेष रूप से युवा पीढ़ी एवं बच्चों में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति रुचि और जिज्ञासा विकसित हो सके।

पार्क में थीम आधारित संरचनाएं 

पार्क में विभिन्न विषयों पर आधारित थीम आधारित संरचनाएं, संस्कृत के श्लोक, आकर्षक लैंडस्केपिंग, फाउंटेन, जल संरचनाएं, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं का समावेश किया जा रहा है।

इन सभी सुविधाओं के माध्यम से पार्क को केवल एक सामान्य पार्क के रूप में नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति, प्रकृति और आधुनिकता के समन्वय वाले विशिष्ट सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

जीडीए अधिकारियों का कहना है कि यह पार्क गाजियाबाद के लोगों, विद्यार्थियों, युवाओं और पर्यटकों के आकर्षण केंद्र होगा।

वेस्ट उत्पादों से बनाया गया मंदिर और कलाकृति 

जीडीए अधिकारियों का कहना है कि पार्क में वेस्ट उत्पादों से ही सब कुछ बनाया गया है। मंदिर और कलाकृतियां बनाई गई हैं। इसमें कई तरह के वेस्ट उत्पाद शामिल हैं।

वेस्ट उत्पाद से देश के प्रसिद्ध मंदिरों और कलाकृतियों को बनाया गया है। पार्क में शेर की कलाकृति के बीच झूले बनाए गए हैं। साथ ही पार्क में आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं। रात के समय आने वाले लोगों को यहां सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।


संस्कृति दर्शन पार्क का काम पूरा हो गया है। छोटे-छोटे काम पूरा करने के बाद इसे लोगों के लिए खोले जाने की योजना है। लोकार्पण के लिए फिलहाल कार्यक्रम की तारीख तय नहीं की गई है।- रुद्रेश शुक्ला, सहायक अभियंता जीडीए

यह भी पढ़ें- दो में से तुम्हें क्या चाहिए कलम या कि तलवार... बिहार की दीपशिखा ने कहा- मुझे दोनों चाहिए, फ‍िर तो चारों तरफ जय-जयकार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।