विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आप बस समस्या बताते रहिए...', गाजियाबाद के नए नगरायुक्त के इस अंदाज ने जीत लिया शहरवासियों का दिल

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:13 PM (IST)

गाजियाबाद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अपने पहले संभव दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं और विभागों की विस्तृत जानकारी ली।

एक्शन मोड में गाजियाबाद के नए नगरायुक्त हिमांशु नागपाल। मदन पांचाल

एक्शन मोड में गाजियाबाद के नए नगरायुक्त हिमांशु नागपाल। मदन पांचाल

HighLights

  1. नगर आयुक्त ने पहले संभव दिवस पर सुनीं जनता की समस्याएं।

  2. पीड़ित परिवार को नौकरी-मकान का आश्वासन, अधिकारियों को निर्देश।

  3. सीवर, पार्क, कूड़ा कलेक्शन सहित कई मुद्दों पर ली जानकारी।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम के संभव दिवस में पहली बार नवनियुक्त नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने एक तरफ जहां लोगों की समस्याएं सुनी वहीं पर विभाग के बारे में विस्तार से जानकारी भी हासिल की।

बीच-बीच में उनका स्वागत करने आए लोगों को भी उन्होंने निराश नहीं होने दिया और बुके लेकर उनसे भी हाथ जोड़कर कहा कि आप शहर की समस्या हमें जरूर बताते रहे।

मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए संभव दिवस में यूं तो कई लोग पहुंचे लेकिन सर्वोदय नगर के रहने वाले सुमित ने जब अपनी पीड़ा सुनाई तो वह थोड़े भावुक हो गए और उनको आश्वस्त किया कि मकान के साथ नौकरी भी जल्द दिलवाई जाएगी।

9 जुलाई को मानवी की हुई थी मौत

दरअसल सुमित की बेटी मानवी की 9 जुलाई को तेज वर्षा के चलते पानी में डूब कर मौत हो गई थी। नगर निगम ने तत्काल स्वजन को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया था। साथ ही आश्वासन दिया था कि उनको एक नौकरी और मकान भी जरूर दिया जाएगा।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सुमित को आश्वासन दिया है कि उनको मकान के साथ नौकरी भी जल्द दिलवाई जाएगी ।इसके अलावा पंचवटी से पहुंची लक्ष्मी शर्मा ने अपने मोबाइल में बने वीडियो दिखाएं तो नगरायुक्त ने तुरंत संबंधी अधिकारी को निर्देश दिए कि उनकी समस्या का तत्काल निस्तारण कर दिया जाए।

दरअसल पंचवटी कॉलोनी की सड़कों पर पिछले 20 दिन से सीवर का पानी बह रहा है। लोग बेहद परेशान है उद्यान विभाग के साथ ही कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराई।नगर आयुक्त ने जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है।

नगर निगम क्षेत्र के डेढ़ हजार से अधिक पार्कों के बारे में उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज सिंह से विस्तार से जानकारी हासिल की। यही ने कुछ पार्कों के फोटो भी उन्होंने अपने मोबाइल पर मंगवा लिए। उन्होंने कहा कि पार्कों को और बेहतर तरीके से संवारने को काम किया जाएगा।

कूड़ा कलेक्शन को लेकर भी ली पूरी जानकारी

कूड़ा कलेक्शन के बारे में भी पूरी जानकारी हासिल की। साथ ही बहुत जल्द एक-एक वार्ड में भ्रमण का कार्यक्रम बनाने के भी निर्देश दिए। डूडा के अब तक बनाए गए मकान और प्रस्तावित डीपीआर के बारे में भी ल अधिकारी से जानकारी मांगी।

नगर आयुक्त ने पिछले पांच साल में हुए सभी प्रकार के एग्रीमेंट को भी निकलवाने के निर्देश दिया है । वह जानना चाहते हैं कि नगर निगम में कब से क्या-क्या चल रहा है और वह नगर निगम और जनहित में ठीक है अथवा नहीं।

फिलहाल अधिकारी पिछले पांच साल के एग्रीमेंट्स निकालने में जुट गए हैं। इस मौके पर विजयनगर से आए फरियादी की बात तसल्ली से सुनी और उनकी मांग की जल्द पूरा करने का आश्वाशन दिया। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारी ने नगर एक्ट को आमंत्रण देकर गाजियाबाद के 50 वर्ष होने पर लगे जारी प्रदर्शनी में आने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद नगर निगम का नया पता होगा नंदग्राम, 92 करोड़ से 18 महीने में बनेगी 5 मंजिला भव्य इमारत; हुआ भूमि पूजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।