विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद नगर निगम का नया पता होगा नंदग्राम, 92 करोड़ से 18 महीने में बनेगी 5 मंजिला भव्य इमारत; हुआ भूमि पूजन

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:24 PM (IST)

गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय अब नंदग्राम में बनेगा, जिसके लिए 92 करोड़ रुपये की लागत से 18 महीने में पांच मंजिला इमारत तैयार होगी।

कुछ ऐसा बनेगा नगर निगम का नया कार्यालय। प्रस्तावित मॉडल

कुछ ऐसा बनेगा नगर निगम का नया कार्यालय। प्रस्तावित मॉडल

HighLights

  1. नंदग्राम में 92 करोड़ की लागत से नया मुख्यालय बनेगा।

  2. 18 महीने में पांच मंजिला आधुनिक इमारत तैयार होगी।

  3. भूमि पूजन समारोह में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नगर निगम के मुख्यालय का नया पता अब नंदग्राम होगा। नंदग्राम में करीब 12,000 वर्ग मीटर भूमि पर 92 करोड़ रुपये की लागत से निगम के नये मुख्यालय का निर्माण होगा। यह मुख्यालय 18 महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। मंगलवार को इसके निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन समारोह में केंद्रीय मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित निगम के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जानकारी दी कि शासन स्तर पर लगातार जनप्रतिनिधियों की अपील और निगम अधिकारियों के प्रयासों से आखिरकार गाजियाबाद को अपना भव्य मुख्यालय मिलने का सपना साकार हो रहा है।

पांच मंजिल और दो बेसमेंट वाला होगा नया मुख्यालय

यह नया मुख्यालय दो बेसमेंट और पांच मंजिला आधुनिक तकनीक से युक्त होगा। इसमें 50 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम, अत्याधुनिक फायर अलार्म सिस्टम, मजबूत नेटवर्किंग सिस्टम और 630 केवीए का डीजी सेट शामिल रहेगा। इसमें पांच आधुनिक लिफ्टें लगाई जाएंगी।

पार्षदों और आगंतुकों की सुविधा के लिए 200 व्यक्तियों की क्षमता वाला विशाल सदन कक्ष, 100 लोगों का मीटिंग हाल, कैंटीन एरिया और वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम का यह नया मुख्यालय शहर के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित होगा।

कई पार्षद बोले जगह का चयन ठीक नहीं

जिससे दूर-दराज से अपनी शिकायतें लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं को आने-जाने में भारी सुविधा होगी। इस मुख्यालय के बनने से आसपास के पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र में बेहतर सड़कें व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं मुख्यालय के स्थान को लेकर भी सवाल खड़े किए गए। कई पार्षदों ने कहा कि मुख्यालय का स्थान का चयन ठीक नहीं किया गया। यहां तक पहुंचना आम व्यक्ति के लिए मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय का बदलेगा ठिकाना, 92 करोड़ के बजट से तैयार होगा 7 मंजिला हाई टेक ऑफिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।