गाजियाबाद से कानपुर का सफर होगा आसान, कल से शुरू होगी नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन; देखें पूरा रूट
गाजियाबाद से कानपुर के लिए 16 नवंबर से सीधी दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी।
-1794766006927_m.webp)
गाजियाबाद से कानपुर के लिए ट्रेन शुरू। फोटो-जागरण आर्काइव
HighLights
16 नवंबर से गाजियाबाद-कानपुर दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू।
आनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी यह ट्रेन।
सांसद अतुल गर्ग के प्रयासों से मिली नई रेल सेवा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कानपुर जाने वाले यात्रियों को 16 नवंबर से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सीधी दैनिक रेल सेवा की सुविधा मिलने जा रही है। आनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। इससे गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को कानपुर आने-जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू करने का किया था अनुरोध
इस रेल सेवा को शुरू कराने के लिए सांसद अतुल गर्ग ने पिछले महीने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मांग उठाई थी। उन्होंने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज के लिए अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया था।
क्या है ट्रेन की टाइमिंग?
रेल मंत्री ने उस समय आश्वासन दिया था। अब आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल के बीच 14153/14154 कानपुर सेंट्रल - आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस शुरू करने की घोषणा की गई है। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
रास्ते में फफूंद 9:40, इटावा 10:38, टूंडला 12:15, हाथरस 12:45, अलीगढ़ 1:33, खुर्जा 2:05, दादरी 2:50 और गाजियाबाद 3:56 बजे पहुंचेगी। वापसी में 14154 आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलेगी और गाजियाबाद 11:50 बजे पहुंचेगी। कानपुर आगमन सुबह 7:25 बजे होगा।
गाजियाबाद के लोगों को मिलेगा लाभ
सांसद अतुल गर्ग के अनुसार, नई ट्रेन के संचालन से गाजियाबाद के साथ आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। कानपुर जाने वाले यात्रियों को अब इस मार्ग पर एक और रेल सेवा उपलब्ध होगी।
सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि कि गाजियाबाद में यात्रियों की जरूरतों के अनुसार रेल सुविधाओं का विस्तार कराना उनकी प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 दारोगा समेत 14 पुलिस कर्मियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।