विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 दारोगा समेत 14 पुलिस कर्मियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:21 PM (IST)

ट्रांस हिंडन में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम रहने पर चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबल के निलंबन के ...और पढ़ें

गाजियाबाद में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।

गाजियाबाद में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।

HighLights

  1. बढ़ते अपराध रोकने में नाकाम रहने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई।

  2. एक चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबल के निलंबन के बाद तबादले।

  3. डीसीपी ट्रांस हिंडन ने 10 दारोगा सहित 14 कर्मियों को बदला।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। ट्रांस हिंडन में बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबल के निलंबन के बाद 10 दारोगा समेत 14 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल ने बताया कि साहिबाबाद थाने में तैनात दिनेश मलिक को कौशांबी थाने की वैशाली पुलिस चौकी, खोड़ा चौकी प्रभारी उदयवीर को टीला मोड़ थाने की फर्रुखनगर पुलिस चौकी, फर्रुखनगर पुलिस चौकी पर तैनात सत्यजीत सिंह को सिकंदरपुर पुलिस चौकी, सिकंदरपुर पुलिस चौकी पर तैनात अरुण कुमार को साहिबाबाद पाइप मार्केट पुलिस चौकी, क्यूआरटी पर तैनात सुशील राजपूत को शालीमार गार्डन थाने की करन गेट पुलिस चौकी, करन गेट पुलिस चौकी पर तैनात अनुज कुमार को खोड़ा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सिंकदरपुर पुलिस चौकी प्रभारी ललित कुमार को कौशांबी थाने व दारोगा दीपक भारद्वाज को टीला मोड़ थाने से लिंक रोड थाने भेजा गया है। साहिबाबाद थाना से दारोगा विकास कुमार को डीसीपी ट्रांस हिंडन पीआरओ बनाया गया है। पूर्व में पीआरओ की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रिंस चौधरी को इंदिरापुरम थाने भेजा है।

मुख्य आरक्षी विकास कुमार को डीसीपी कार्यालय से साहिबाबाद थाने, सतीश कुमार को एसीपी इंदिरापुरम कार्यालय और एसीपी शालीमार गार्डन कार्यालय से राजेश कुमार को पुलिस लाइन भेजा है। वहीं मीडिया सेल में तैनात कांस्टेबल अमित शर्मा को सर्विलांस सेल भेजा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।