गाजियाबाद: गंग नहर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए परिजन
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में गंग नहर के नाहल झाल पर नहाने आया 23 वर्षीय फरदीन गहरे पानी में ...और पढ़ें

गंग नहर में नहाने आया युवक डूबा। फाइल फोटो
HighLights
मसूरी में गंग नहर में डूबा युवक।
23 वर्षीय फरदीन गहरे पानी में समाया।
परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया।
जागरण संवाददाता, मसूरी (गाजियाबाद)। मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल झाल पर अपने दोस्तों के साथ नहाने आया युवक गहरे पानी में डूब गया। ग्राम सुल्तानपुर जिला हापुड़ निवासी मुजाहिद का 23 वर्षीय बेटा फरदीन कल अपने दोस्तों के साथ अपने गांव से गंग नहर में नहाने के लिए आया था।
फरदीन हापुड़ में फ्लेक्स लगाने का काम करता था। कल शाम लगभग 4:00 बजे नहाते नहाते वह गंग नहर में गहरे पानी में चला गया। उसके साथ आए दोस्तों ने उसकी काफी ढूंढा तो वह नहीं मिला तो उन्होंने मसूरी पुलिस को सूचित किया।
पुलिस और ग्रामवासियों ने किया सर्च ऑपरेशन
मसूरी पुलिस ने और ग्राम वासियों की सहायता से एक सर्च ऑपरेशन किया । रात्रि लगभग 10:00 बजे फरदीन को गंग नहर से निकाला। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि फरदीन के परिवार जनों ने बिना पीएम कराए शव को अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें- उन्नाव में मां की लापरवाही से तालाब में डूबा 10 वर्षीय बालक, मौत
