गाजियाबाद स्लो पॉइजन कांड: जेल में बंद पत्नी ने नहीं खोला मुंह, 2 करोड़ के बीमा और प्रॉपर्टी हड़पने की थी साजिश
गाजियाबाद में एक पत्नी ने पति, बेटे और भांजे को धीमा जहर दिया। पुलिस अब जेल में आरोपी पत्नी से पूछताछ करेगी, जिसने 2 करोड़ के बीमा और प्रेमी के लिए यह साजिश रची थी।

आरोपी पत्नी की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
पत्नी ने पति, बेटे, भांजे को धीमा जहर दिया।
दो करोड़ के बीमा और प्रेमी के लिए रची साजिश।
पुलिस अब जेल में आरोपी पत्नी से पूछताछ करेगी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक पत्नी द्वारा पति, बेटे व भांजे को खाने में धीमा जहर देने के मामले में पुलिस अब जेल में जाकर आरोपी पत्नी से पूछताछ करेगी।
मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब पूछताछ करने का प्रयास किया तो आरोपी पत्नी ने जुबान नहीं खोली और पूछताछ में पुलिस को कुछ नहीं बताया।
साजिश के पीछे कौन-कौन शामिल?
इसके बाद अब पूरे घटनाक्रम से परत हटाने के लिए जेल में जाकर पूछताछ करेगी और बयान दर्ज करेगी। इस मामले में अभी पुलिस के सामने कई अनसुलझे सामान है। इसमें पति को कौन सा जहरीला पदार्थ (लेड) दिया जा रहा था, आरोपी को लेड देने की जानकारी किसने दी और उसे यह पदार्थ कैसे मिला, किस तरह से यह खाने में मिलाकर दिया जा रहा था और इस साजिश के पीछे कौन-कौन शामिल हैं, समेत कई अनसुलझे सवाल हैं।
वहीं, जांच में पता चला है कि महिला ने पति के दो करोड़ रुपये का जीवन बीमा हड़पने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।
ICU में भर्ती किया
बता दें कि वसुंधरा 2सी निवासी सुशील कुमार भटनागर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी अक्सर पति से किसी न किसी बात पर लड़ती झगड़ती रहती थी। इसी बीच पति की दो माह पूर्व तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया।
खून में लेड की मात्रा अधिक
डॉक्टरों ने जब उनकी जांच की तो शरीर में जहरीले तत्वों का पता चला। चिकित्सकों शक हुआ तो दोबारा जांच कराई गई, लेकिन फिर से रिपोर्ट में जहरीला तत्व अधिक मात्रा में पाया गया। पता चला कि उनके खून में लेड की मात्रा अधिक है।
डॉक्टरों ने पूछताछ की तो पता चला कि उनका पत्नी से विवाद चल रहा है और ससुराल पक्ष में ज्वैलरी का काम होता है। इस पर चिकित्सकों को शक हुआ, क्योंकि लेड ज्वैलरी में इस्तेमाल होता है, उन्होंने इस बारे में पीड़ित को बताया कि यह तो साफ तौर पर पुलिस केस है। पीड़ित ने तत्काल पुलिस से शिकायत की।
2 करोड़ रुपये का जीवन बीमा कराया
पुलिस ने मंगलवार को मामले में केस दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में पता चला था कि पति ने कुछ समय पूर्व अपना 2 करोड़ रुपये का जीवन बीमा कराया था, इसे हड़पने और अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बयान नहीं दिए थे।
डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल ने बताया कि पूछताछ के लिए पुलिस टीम को जेल भेजा जाएगा। वहीं आरोपित पत्नी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: 1 साल तक खाने में पति-बेटे को देती रही 'स्लो पॉइजन', 6 करोड़ के लालच में पत्नी ने रची साजिश; अरेस्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।