विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरवरी में ही गाजियाबाद में होने लगा गर्मी का एहसास, दिनभर तेज धूप का कहर

Published: Wed, 11 Feb 2026 05:48 AM (IST)

गाजियाबाद में मंगलवार को दिनभर तेज धूप रही, जिससे फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा। दोपहर में धूप ...और पढ़ें

गाजियाबाद में मंगलवार को सुबह सवेरे से शाम तक तेज धूप खिली रही।

गाजियाबाद में मंगलवार को सुबह सवेरे से शाम तक तेज धूप खिली रही।

HighLights

  1. गाजियाबाद में फरवरी में ही गर्मी का एहसास।

  2. दिनभर तेज धूप, रात में हल्की ठंडक।

  3. अगले दो दिन तापमान बढ़ने का अनुमान।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर में मंगलवार को सुबह सवेरे से शाम तक तेज धूप खिली रही। दोपहर के समय धूप इतनी तीखी हो गई कि लोगों को फरवरी में ही गर्मियों के दस्तक देने का एहसास होने लगा। गर्मी की वजह से धूप में ज्यादा देर तक रुकना मुश्किल हो गया। हालांकि रात के समय मौसम में सर्दी का असर महसूस किया गया।

करीब एक सप्ताह से यही हाल बना हुआ है कि सुबह सवेरे निकलने वाली तेज धूप शाम तक बनी रहती है। इसके चलते दिन के समय सर्दी का असर काफी कम हो गया है, लेकिन शाम ढलते ही मौसम में ठंडक लौट आती है और रात में ठंड का प्रभाव बरकरार रहता है।

अगले दो दिनों तक तेज धूप बनी रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा अधिकतम छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक धूप में तेजी बनी रहेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। ऐसे में दिन के समय गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जा सकता है, जबकि रात में हल्की सर्दी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ऑनलाइन बुकिंग से खेल सुविधाओं तक होगी आसान पहुंच, ‘खेल सेतु’ ऐप होगा लॉन्च