विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वोटर लिस्ट से नाम कटा है तो न हों परेशान, गाजियाबाद में घर-घर आएंगे BLO; फॉर्म-6 भरकर दर्ज कराएं नाम

Published: Wed, 07 Oct 2026 06:58 PM (IST)

गाजियाबाद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए ...और पढ़ें

गाजियाबाद में घर-घर जाएंगे बीएलओ, चलेगा विशेष अभियान। फोटो: आर्काइव

गाजियाबाद में घर-घर जाएंगे बीएलओ, चलेगा विशेष अभियान। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं का सत्यापन कर नाम जोड़ेंगे

  2. पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल होंगे

  3. एसआईआर में छूटे और पहली बार के युवा मतदाता लक्षित होंगे

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किए गए SIR के बाद भी जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

इसके तहत BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनको Form 6 दिया जाएगा।

फार्म भरकर जमा करने पर BLO द्वारा सत्यापन किया जाएगा और मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं।

SIR के बाद छूटे नामों पर अभियान

अभियान में विशेष रूप से उन मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा, जिनका नाम 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली में था, लेकिन SIR के बाद तैयार सूची में शामिल नहीं हो पाया।

इसके अलावा पहली बार मतदान के योग्य हुए युवाओं की भी पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के अनुसार BLO घर-घर जाकर मतदाताओं की वर्तमान स्थिति का सत्यापन करेंगे।

पात्र नागरिक मिलने पर उनसे फार्म-6 भरवाकर नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

BLO को 25 नाम जोड़ने का लक्ष्य

प्रत्येक BLO को सप्ताह में कम से कम 20 से 25 निर्वाचकों के नाम शामिल कराने की कार्रवाई करने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के दौरान रात्रि आश्रय स्थलों, श्रमिक कालोनियों, आश्रयहीन लोगों और अन्य वंचित वर्गों के बीच भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

शिक्षण संस्थानों, स्थानीय जनसंपर्क, स्वीप गतिविधियों और प्रेस माध्यमों से नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के अवसर की जानकारी दी जाएगी।

राजनीतिक दलों से साझा होगी सूची

नए मतदाता जोड़ने के लिए तैयार सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभियान की नियमित समीक्षा करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के अवसर से वंचित न रहे, इसके लिए मतदाताओं को अभियान चलाकर जागरूक भी किया जाए।

यह भी पढ़ें- रेपो रेट 0.25% बढ़ा, घर की EMI पर पड़ेगा असर; एक करोड़ के होम लोन पर जेब पर कितना पड़ेगा बोझ?