विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 7 महीने में बढ़े 61 हजार नए वोटर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का 30 नवंबर तक मौका

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:33 PM (IST)

चुनाव आयोग के निर्देश पर गाजियाबाद में मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया गया है, जिसमें अब कुल 23,24,748 मतदाता ...और पढ़ें

विजयनगर स्थित जेकेजी स्कूल में मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन करते हुए सुपरवाइजर व बीएलओ। जागरण

विजयनगर स्थित जेकेजी स्कूल में मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन करते हुए सुपरवाइजर व बीएलओ। जागरण

HighLights

  1. गाजियाबाद मतदाता सूची ड्राफ्ट प्रकाशित, कुल 23.24 लाख मतदाता।

  2. पिछले सात माह में 61 हजार नए मतदाता जुड़े जिले में।

  3. छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को 30 नवंबर तक विशेष अभियान।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन मंगलवार को सभी पोलिंग बूथ पर किया गया। गाजियाबाद में अब मतदाताओं की संख्या 23,24,748 हो गई है।

एसआईआर समाप्त होने पर जिले में मतदाताओं की संख्या 22,63,513 थी, पिछले सात माह में जिले में 61 हजार मतदाता बढ़े हैं।

30 नवंबर तक छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा

जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड ने बताया कि 17 से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाएगा।

इसके लिए गाजियाबाद में 3,073 बीएलओ की तैनाती की गई है। प्रत्येक दस बीएलओ पर एक सुपरवाइजर को भी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में SIR का पहला चरण कल होगा पूरा, लिस्ट से कटेंगे आठ लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।