विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद यूपी बोर्ड परीक्षा: 64 प्रस्तावित केंद्रों पर मांगी गई आपत्ति, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:55 AM (IST)

गाजियाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 57 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे, जिसमें छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक ...और पढ़ें

27 नवंबर को जारी होगी फाइनल लिस्ट (AI-Generated)

27 नवंबर को जारी होगी फाइनल लिस्ट (AI-Generated)

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में जिले के करीब 57 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बार भी परीक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रहेगी।

परीक्षा के लिए जिले के 248 माध्यमिक विद्यालयों का ब्योरा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया है। पिछले वर्ष जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित 64 केंद्रों पर आपत्तियां मांगी गई हैं। अंतिम सूची जारी होने के बाद ही केंद्रों की स्थिति स्पष्ट होगी।

57 हजार विद्यार्थी परीक्षा में होंगे शामिल

जिले में इस बार करीब 57 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के करीब 27 हजार और इंटरमीडिएट के 30 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल में करीब 13 हजार छात्राएं और इंटरमीडिएट में लगभग 17 हजार छात्राएं परीक्षा देंगी। इस तरह दोनों कक्षाओं में छात्राओं की भागीदारी छात्रों से अधिक रहेगी।

परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया के तहत प्रस्तावित सूची जारी होने के बाद 28 अक्टूबर से आपत्तियां दर्ज होंगी। आपत्तियों की जांच और निस्तारण के बाद 27 नवंबर को केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्याप्त केंद्र बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

स्कूलों की सुविधाओं का किया जा रहा सत्यापन

जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी 248 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसमें कक्षों की संख्या, विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली, चारदीवारी, सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर और प्रश्नपत्र रखने के लिए सुरक्षित कक्ष की जानकारी शामिल है।

पांच फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक होगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विषयवार परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों की जांच और निस्तारण के बाद 27 नवंबर को केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026: कब जारी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की लिस्ट? विभाग ने दिया लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की लिस्ट 24 अक्टूबर को होगी जारी, 28 से दर्ज होंगी आपत्तियां