विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूनियन बैंक घोटाले में सुनवाई, 16 करोड़ की क्रेडिट लिमिट लेकर दूसरों के खातों में रकम ट्रांसफर करने का लगा आरोप

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:50 PM (IST)

यूनियन बैंक की राजनगर शाखा में 16.12 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले में सीबीआई जांच के बाद आरोप तय करने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. यूनियन बैंक 16.12 करोड़ रुपये ऋण घोटाले में सीबीआई सुनवाई हुई।

  2. भरत कालरा पर फर्जी दस्तावेजों से क्रेडिट लिमिट लेने का आरोप।

  3. ऋण की रकम को अन्य फर्मों, परिचितों के खातों में भेजा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। यूनियन बैंक आफ इंडिया की राजनगर शाखा से 16.12 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिमिट हासिल करने के बाद रकम को दूसरी फर्मों और परिचितों के खातों में पहुंचाने का आरोप है।

सीबीआइ की जांच में सामने आए इस कथित लेनदेन के मामले में शनिवार को विशेष सीबीआइ अदालत में आरोप तय करने के बिंदु पर सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की है।

मेरठ के बेगम ब्रिज रोड स्थित बैंक से जुड़ा मामला

मामले में मेरठ के बेगम ब्रिज रोड स्थित बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख पवन कुमार गौड़ की शिकायत पर 26 दिसंबर 2018 को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें भरत कालरा और अज्ञात बैंक अधिकारियों समेत अन्य को आरोपित किया गया था।

आरोप है कि भरत कालरा ने अपनी फर्म एसएम एंटरप्राइजेज के नाम पर यूनियन बैंक की राजनगर शाखा से 16.12 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराई। इसके लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज और गलत वित्तीय विवरण प्रस्तुत किए गए थे।

ऋण की रकम के लेनदेन की जांच जारी

सीबीआइ की जांच में ऋण की रकम के इस्तेमाल को लेकर कई लेनदेन सामने आए। जांच एजेंसी के मुताबिक, धनराशि कारोबार में लगाने के बजाय अलग-अलग फर्मों और बैंक खातों में भेजी गई। इनमें भरत कालरा के परिवार के सदस्यों और परिचितों के खाते भी शामिल थे।

जांच में हरबीर सिंह की फर्म आरएसएस एंटरप्राइजेज के खाते में एसएम एंटरप्राइजेज से पांच करोड़ आठ लाख 52 हजार रुपये भेजे जाने का पता चला। इस लेनदेन का कोई वास्तविक कारोबारी आधार नहीं मिला। आरोप है कि इसमें से बड़ी रकम भरत कालरा के माता-पिता के खातों में पहुंचाई गई। सीबीआइ ने इसे आपराधिक साजिश का हिस्सा माना है।

यह भी पढ़ें- 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली गाजियाबाद पुलिस चौकी पर धमाके की जिम्मेदारी, अलर्ट पर एजेंसियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।